Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

युवती ने पुरुष बनकर रचाई दो महिलाओं से शादी, चार साल बाद खुला राज

हल्द्वानी : यह अजीब, अनोखा और हैरत कर देने वाला मामला रहा। कोतवाली पुलिस के सामने राजफाश हुआ तो पांवों तले जमीन दरकने का एहसास होने लगा। आंखों के सामने सच का बेनकाब होना भी किसी झूठ की तरह ही लग रहा था, लेकिन बात तो सो सौ फीसद सच्ची निकली।

दरअसल एक युवती ने पुरुष का स्वांग कर एक नहीं दो महिलाओं से शादी की। दोनों के साथ पति-पत्नी के संबंध भी निभाए पर सच्चाई फिर भी सामने नहीं आई। राज तब खुला जब पति-पत्नी के बीच चार साल के रिश्तों के बीच क्लेश की खाई गहराई और पुलिस ने कथित पति को गिरफ्तार कर लिया।

हल्द्वानी पुलिस रिकॉर्ड में यह अब तक का सबसे चर्चित, हैरतभरा और दिमाग पर जोर डालने वाला मामला बन गया। कहानी कुछ यूं है कि वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के धामपुर, जिला बिजनौर निवासी कथित युवक कृष्णा सेन से हुई। दोनों हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे।

इसी दौरान सीएफएल फैक्ट्री लगाने की बात कहकर कथित पति ने महिला से अलग-अलग किस्तों में आठ लाख रुपये ले लिए। वर्ष 2016 में महिला को कथित पति के दूसरी महिला से भी शादी करने का पता चला। छह अक्टूबर 2017 को पहली पत्नी ने अपने कथित पति पर रुपये ठगने के साथ ही पांच लाख रुपये दहेज में मांगने, दूसरी शादी करने व विरोध करने पर धमकी देकर मारपीट करने के आरोप में धारा मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।

तभी से काठगोदाम थाना पुलिस आरोपी कथित पति को तलाश रही थी। गत रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती पर वह टूट गया। राज खोला तो सभी भौचक थे। उसने कहा कि वह पुरुष है ही नहीं तो शादी कैसे कर सकता है।

पुलिस की ओर से उसका महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इसकी वैधानिक पुष्टि भी हो गई। अब पुलिस हैरत में थी कि जिन महिलाओं से इसने शादी की वह इतने दिनों तक यह बात जान क्यों नहीं पाईं। जबकि पीड़ित पत्नी ने भी कथित पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकारी गई।

कड़ाई से पूछताछ हुई तो पता चला कि वह कमरे में पत्नी के साथ होने पर अंधेरा कर देता था। उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से सेक्स खिलौने मंगाए थे। अंधेरे में उसने सेक्स खिलौनों से शारीरिक संबंध बनाते की बात स्वीकारी। पुलिस ने अब आरोपी कृष्णा सेन को जालसाजी व महिलाओं के यौन उत्पीडऩ के मामले में जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूडी का कहना है कि युवती के पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी करने का मामला अचंभित करने वाला रहा। प्राथमिक जांच में युवती के महिलाओं संग ठगी का मामला सामने आया है।

पुरुष के नाम से ही बनाए प्रमाण पत्र 

युवती ने अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड समेत तमाम दस्तावेज भी पुरुष के नाम से बना रखे हैं। पुलिस ने इन दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है।

 42 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!