Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

14 साल बाद नष्ट होंगी जिंदा दफन 555 मिसाइलें

रुद्रपुर(ऊधमसिंहनगर) : 14 साल बाद ही सही, जसपुर के पतरामपुर में जिंदा दफन 555 मिसाइलों को नेस्तनाबूत करने का समय आ ही गया। वर्ष 2004 में इन मिसाइलों को एसजी स्टील फैक्ट्री के स्क्रैप से बरामद किया गया था। इनके जिंदा होने पर चौकी पतरामपुर के पीछे निर्जन स्थान पर इन्हें दफन कर दिया गया था।

तभी से इन्हें नष्ट करने को कवायद चल रही थी पर कभी बजट तो कभी इच्छाशक्ति की कमी आड़े आती रही। अब एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की पहल पर इन मिसाइलों को नष्ट करने के लिए बजट मिल गया है। सामान भी आ गया है, जिसे 31वीं वाहिनी पीएसी के आयुध भंडार में रखा जाएगा। एनएसजी की टीम को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है, जो जल्द यहां आकर इन्हें नष्ट करेगी।
बात 2004 से शुरू करते हैं। काशीपुर की मैसर्स डीएसएम शुगर मिल परिसर में स्थित एसजी स्टील फैक्ट्री से 555 मिसाइलें बरामद की गई थीं। इन्हें स्क्रैप में यहां लाया गया था। मामला तब सामने आया, जब 21 दिसंबर 2004 को फैक्ट्री में इन मिसाइलों को गलाया जा रहा था। मिसाइल फटने से एक श्रमिक के चीथड़े उड़ गए थे। आवास विकास के जिस घर में यह मिसाइल गिरी, उसकी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। नेशनल सिक्योरिटी आपरेशन एंड ट्रेनिंग नई दिल्ली और पुलिस स्पेशल ब्रांच नानापुर महाराष्ट्र की टीम ने इन मिसाइलों को पतरामपुर में दफन कराकर उन्हें शीघ्र नष्ट करने की सलाह दी थी। बावजूद मामला टलता गया।
कभी लोगों का विरोध तो कभी बजट का रोना और खासकर पुलिस अफसरों की इच्छा शक्ति न होने से ये मिसाइलें अभी तक पतरामपुर में ही दफन हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की कोशिश से अब इन मिसाइलों को नष्ट करने की दिशा में कवायद शुरू हुई। इस संबंध में एसएसपी को आइजी मुख्यालय से अनुमति मिल गई है।
एसएसपी, (ऊधमसिंहनगर) डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि 14 साल से मिसाइलें पतरामपुर में दफन हैं। हमें इन्हें नष्ट करने के लिए बजट मिल गया है। सामान भी आ गया है। जल्द ही एनएसजी टीम इन मिसाइलों को नष्ट करने की दिशा में कार्य करेगी।

 

 55 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!