Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

किसानों के बकाया को लेकर टीएचडीसी को हाई कोर्ट से झटका

नैनीताल  : हाई कोर्ट ने टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को झटका देते हुए किसानों का बकाया 3.66 करोड़ रुपये जारी करने के मामले में चार सप्ताह में फैसला करने को कहा है।

2013 में आई आपदा के बाद सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध उत्तरकाशी जिले के हर्षिल, सूखी, जसपुर, झाला, पुराली, बगोरी, धराली क्षेत्र के काश्तकारों की मदद के लिए गंगोत्री फ्रूट एंड हिमालयन कृषि उत्पाद स्वायत्त सहकारिता के अलावा आधा दर्जन ट्रस्ट काम कर रहे थे।

केंद्र सरकार ने दो अगस्त 2013 को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एनटीपीसी, एनएचपीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, टीएचडीसी समेत नौ कंपनियों के सहयोग से 25 करोड़ का सीएसआर कारपोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी फंड बनाया।

उत्तरकाशी क्षेत्र के किसानों की मदद के लिए टीएचडीसी को नोडल एजेंसी बनाया गया। क्षेत्र के आठ गांवों के किसानों की मदद के लिए बैंक से ऋण लेकर स्कीम चला दी। इस स्कीम के तहत आठ करोड़ के लाइवलीहुड रेस्टोरेशन एंड रिहैबिलीटेशन प्रोजेक्ट में साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। इसके तहत किसानों को फलोत्पादन, जूस इत्यादि बनाने, मार्केटिंग व प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आठ करोड़ की इस स्कीम में टीएचडीसी से साढ़े तीन करोड़ 66 लाख बकाया था, मगर रकम नहीं दी गई तो गंगोत्री फ्रूट एवं हिमालयन कृषि उत्पाद संस्था ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की।

न्यायाधीश न्यायामूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष याचिका की सुनवाई के दौरान किसानों की ओर से अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने दलील दी कि टीएचडीसी किसानों के राहत के लिए दी गई रकम नहीं दे रही है। एकलपीठ ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए टीएचडीसी से चार सप्ताह में किसानों की बकाया रकम तीन करोड़ 66 लाख रिलीज करने के लिए फैसला करने का आदेश पारित किया।

 

 63 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!