Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

केंद्र की कुंभ क्षेत्र को 200 करोड़ की सौगात, यह होंगे काम

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से केंद्र में की गई पैरवी रंग लाई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य को कई सौगात दीं। हरिद्वार में संपूर्ण कुंभ क्षेत्र में बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं देहरादून और हरिद्वार जिलों के सभी सरकारी कार्यालयों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने को 17.99 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से केंद्र सरकार ने विशेष प्रयोजन से आइपीडीएस योजना कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अनुमोदित किया है। हरिद्वार में आगामी महाकुंभ में संपूर्ण कुंभ क्षेत्र में बिजली की अव्यवस्थित लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इससे कुंभ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में मदद मिलेगी। साथ में बिजली की चोरी और विद्युत दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके साथ ही वाराणसी के बाद हरिद्वार पहला शहर हो गया है, जहां आइपीडीएस योजना के तहत विद्युत लाइन भूमिगत होगी।
ऊर्जा सचिव ने बताया कि ऊर्जा निगम को इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के क्रियान्वयन के लिए 21.76 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके शुरू होने से ऊर्जा निगम की विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार होगा। साथ ही इसका लाभ राज्य के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा। देहरादून व हरिद्वार जिलों के सभी सरकारी कार्यालयों के विद्युत उपकरणों का संचालन सौर ऊर्जा से किया जाएगा। इसे ऊर्जा बचत के साथ ही हरित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

 79 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!