Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में विकास कार्यों की प्रगति को खुद जांचेंगे पीएम मोदी

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में चल रहे ड्रीम प्रोजेक्ट और केंद्र सरकार की केंद्रपोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा खुद प्रधानमंत्री करेंगे। 28 फरवरी को प्रस्तावित इस कार्यक्रम ‘प्रगति’ की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी संबंधित महकमों से केंद्रपोषित योजनाओं में हुए कार्यों का 15 फरवरी तक अपडेट डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गईं योजनाओं के साथ ही अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, नई केदारपुरी निर्माण की प्रगति के बारे में प्रधानमंत्री पूछताछ कर सकते हैं। लिहाजा राज्य सरकार इसके मद्देनजर भी तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री की उक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।

इन योजनाओं का प्रगति का लेंगे जायजा

-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या

-डिजिटल लेन-देन के तहत भीम व यूपीआइ एप्स में प्रगति

-मृदा स्वास्थ्य योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या

-ई-मंडी में पंजीकृत लाभार्थी

-प्रधानमंत्री सिंचाई योजना

-प्रधानमंत्री आवास योजना

-एलईडी बल्ब वितरण की प्रगति

-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

-नए भारत निर्माण पर किए गए कार्य

-एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर प्रगति विवरण

-आयुष्मान योजना

एलईडी बल्ब-ट्यूबलाइट वितरण पर झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री की हर घर को किफायती बिजली मुहैया कराने के लिए एलईडी बल्ब वितरण योजना को राज्य में तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में उक्त कार्यक्रम की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में सस्ती दरों पर एलईडी बल्बों, ट्यूबलाइट व पंखों का वितरण किया जा रहा है। राज्य के 67 डाकघरों और उरेडा के 13 जिला परियोजना कार्यालयों में एलईडी बल्ब के साथ पांच स्टार रेटेड पंखे भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 50 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!