Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से नेपाल के लिए सीधी बस सेवा होगी संचालित

देहरादून: ‘भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा’ के तहत उत्तराखंड परिवहन निगम नेपाल के लिए बस सेवा संचालित कर सकेगा। काठमांडू में हुई परिवहन करार बैठक में भारत-नेपाल बस संचालन को स्वीकृति मिल गई। उत्तराखंड को तीन मार्गों पर बस संचालन की मंजूरी मिली है।

इनमें नेपाल महेंद्रनगर से वाया बनबसा (उत्तराखंड) दिल्ली, देहरादून से महेंद्रनगर और हरिद्वार से नेपालगंज बस सेवाएं शामिल हैं। बसें साधारण होंगी या वातानुकूलित, यह यात्री डिमांड के आधार पर तय होगा।

उत्तराखंड की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। यहां नेपाली नागरिकों की बड़ी आबादी निवास करती है। लिहाजा, बस सेवा की शुरुआत से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

बता दें कि, भारत व नेपाल के बीच साल 2014 में ‘भारत नेपाल मैत्री बस सेवा’ के तहत दो रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दिल्ली के आनंद विहार से नेपाल स्थित महेंद्रगढ़ व वाराणसी से काठमांडू के बीच बस सेवा शुरू की थी।

हालांकि, इस बस सेवा में आधिकारिक परिवहन करार होना बाकी था। चूंकि, उत्तराखंड व बिहार राज्य परिवहन निगम भी नेपाल में बस संचालन चाहते थे, लिहाजा भारत सरकार ने संयुक्त कमेटी का गठन किया।

क्रॉस बार्डर ट्रांसर्पोटेशन फैसेटिलेशन ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप के तहत भारत-नेपाल बस संचालन की कवायद आगे बढ़ी और इस सिलसिले में काठमांडू में नेपाल, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड के परिवहन अधिकारियों की बैठक हुई।

भारत की ओर से केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय की संयुक्त सचिव दक्षिता दास ने परिवहन करार पर हस्ताक्षर किए। इसमें उत्तराखंड को तीन मार्गों पर बस संचालन की अनुमति मिली है। बैठक में उत्तराखंड परिवहन सचिव डी. सेंथिल पांडियन, रोडवेज के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार संत व महाप्रबंधक दीपक जैन भी मौजूद रहे।

 133 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!