Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

आतंकियों ने दो कश्मीरी हिंदू भाइयों पर बरसाई गोलियाँ, एक की मौत दूसरा गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, जम्मू। जम्मू कश्मीर में गैर मुस्लिमों को निशाना बनाने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर आतंकियों ने दो कश्मीरी हिंदू भाइयों सुनील कुमार और पिंटु कुमार पर गोलियाँ बरसा दी। इस हमले में एक भाई की अस्पताल पहुँचने पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है जबकि आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे लश्कर के हिट स्कवाट टीआरएफ का हाथ हो सकता है।

यह हमला शोपियां के चोटीगाम में उस समय हुआ जब सुनील कुमार पुत्र अर्जुन नाथ और उसका भाइ पिंटु कुमार अपने घर के पास ही अपने सेबों के बाग में काम कर रहे थे। तभी वहां पर हथियार बंद आतंकी पहुंचे और उन्होंने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी मौक से भाग निकले और गोलियाें की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दोनों भाइ खून से लथपथ मिले।दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने सुनील कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे भाई पिंटु कुमार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जबकि इस हमले के बाद पुलिस व सेना ने घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों को अाशंका है कि आतंकी हमले के बाद आसपास के ही इलाके में कहीं छिपे होंगे।

कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और यही कारण है कि इस समय कश्मीर में काम कर रहे गैर कश्मीरी व कश्मीरी हिंदू भी जम्मू पहुँच चुके हैं। ये कर्मी सरकार से उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग को लेकर पिछले तीन महीनों से प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सोमवार देर शाम को भी कश्मीर के बडगाम जिले के गोपालपोरा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य घायल हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!