Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

तहसील टिहरी में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस, 06 शिकायतें/अनुरोध पत्र किये गए दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज तहसील टिहरी में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 06 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गए। तहसील दिवस में दर्ज शिकायतें/अनुरोध पत्र जल जीवन मिशन के तहत पानी कनेक्शन दिये जाने, आवास दिलाये जाने, सर्दी के चलते कम्बल दिये जानेे, छत मरम्मत करने, बच्चों के पालन-पोषण हेतु सरकारी योजना से जोड़ने तथा छाती मोला मोटर मार्ग निर्माण से ग्राम सभा छाती के क्षतिग्रस्त सार्वजनिक रास्तों को ठीक न किये जाने से संबंधित रही।

तहसील दिवस के अवसर पर:
➤ कमला देवी, टिन शैड नं० 212 पिपली बौराड़ी द्वारा सर्दी से बचाव हेतु कम्बल दिये जाने तथा छत मरम्मत करवाने का अनुरोध किया गया। इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा छत मरम्मत हेतु अधिशासी अधिकारी नगरपालिका टिहरी को निर्देशित किया गया, जबकि एसडीएम टिहरी द्वारा मौके पर ही संबंधित को दो कम्बल दिये गये।

➤ रेखा सजवाण ग्राम कोट पट्टी मनियार द्वारा पति की मृत्यु हो जाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते बच्चों के पालन-पोषण हेतु सरकारी योजना से जोड़ने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित को तत्काल विधाव पेंशन से आच्छादित करने हेतु समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया।

➤ साक्षी बहुगुणा ग्राम साबली चम्बा द्वारा हर घर जल हर घर नल के तहत पानी का कनेक्शन दिये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी को आवश्यक कार्यवाही कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

➤ गोपाल सिंह रावत रावत ग्राम छाती पोस्ट नकोट द्वारा छाती मोला मोटर मार्ग निर्माण से ग्राम सभा छाती के क्षतिग्रस्त सार्वजनिक रास्तों को ठीक न किये जाने की शिकायत की गई, इस पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग चम्बा को एक सप्ताह के अन्दर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

➤ दिनेश कुमार ग्राम जौल चम्बा द्वारा आवास दिये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर पीडी डीआरडीए को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीत राम भट्ट, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, डीपीआरओ एम.एम.खान, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष चन्द, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला, मत्स्य अधिकारी गरीमा मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, ईओ नगरपालिका एम.एल. शाह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं फरियादी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!