Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सोनिका की उपस्थित में संचालित हुआ तहसील दिवस, स्वयं कोर्ट में बैठकर मामलों का करवाया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा तहसील दिवस पर तहसील सदर में कैम्प आयोजित करते हुए अविवादित विरासतन मामलों के निस्तारण के निर्देश के क्रम में आज तहसील सदर में तहसील दिवस/ विशेष शिविर आयोजित करते हुए अविवादित विरासतन मामलों का निस्तारण, अविवादित दाखिला खारिज के साथ ही जनमानस की पेंशन, प्रमाण पत्र आदि समस्याओं का निस्तारण किया किया गया।

  • जिलाधिकारी की उपस्थित में संचालित हुआ तहसील दिवस।
  • जिलाधिकारी ने स्वयं कोर्ट में बैठकर मामलों का करवाया निस्तारण।
  • जिलाधिकारी की इस पहल से लोगों में जगा विश्वास। अगले मंगलवार भी लगेगा शिविर।

जिलाधिकारी ने तहसील सदर के लेखपाल/पटवारियों को दिए क्षेत्र में शिविर के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश ताकि जनमानस शिविर में आकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवा सकें। भविष्य में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर निपटाये जायेंगे अविवादित विरासतन के प्रकरण। जिलाधिकारी द्वारा तहसील में विशेष दाखिला खारिज शिविर लगाये जाने पहुँचे फरयादियों ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों को गंभीरता से सुनने तथा उनका निस्तारण करवाने पर फरियादियों के चेहरे में प्रसन्ता का भाव दिखा तथा जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी की पहल पर आयोजित विशेष दाखिला खारिज शिविर में 2225 अविवादित दाखिला खारिज तथा 50 विरासत का निस्तारण, 10 वाद जो लंबे समय से तहसीलदार कोर्ट में चल रहे उनका निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील दिवस पर पेंशन, नाम शुदिकरण, आधार कार्ड में नाम परिवर्तन, किसान क्रेडिट कार्ड, रास्ता खुलवाने, भूमि सीमांकन, सीडब्लूएस आवेदन आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनमानस से जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत किया।

तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों कार्मिकों एवं लेखपालों की बैठक लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश। जनमानस के प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करें। जनमानस की समस्या गंभीरता से सुने तथा मधुर व्यवहार करें। अगले तहसील दिवस पर मंगलवार को फिर आयोजित किया जाएगा विशेष दाखिला खारिज शिविर। अगले शिविर में ग्राम प्रधानों को भी बुलाने के निर्देश। अविवादित विरासतन मामलों को निपटाने के निर्देश। समस्त लेखपाल एवं पटवारियों को खतौनी की प्रति देने के निर्देश। ग्राम स्तर पर जायें, ग्राम प्रधान से भी वार्ता करें तथा अविवादित विरासतन के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मामलों को त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पत्रावली को अनावश्यक लम्बित न रखे, लेखपाल/पटवारी क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत हों तथा विभिन्न प्रकरणों पर तथ्यों सहित आख्या दें, ताकि पत्रावली का नियमानुसार त्वरित समाधान हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा, तहसीलदार सदर मौ. शादाब सहित सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिक, लेखपाल उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!