Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
खेल-जगत

टीम इंडिया ने 63 ओवर खेलकर, 242 रन पर ऑल आउट, जैमीसन ने भारतीय बल्लेबाजों पर बरपाया कहर.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम 242 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक बिना विकेट खोए 13 ओवर में 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल हैं।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के इस दौरे पर अपने आखिरी मैच में मैदान पर उतरी। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलिलमयन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 63 ओवर में 242 रन बनाकर ढेर हो गई। कीवी टीम के लिए दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे काइल जैमीसन ने 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि 3 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन कोई बड़ी पारी में उसे तब्दील नहीं कर सका।

भारत की पारी, 3 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत फिर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने की। एक बार फिर से दोनों बल्लेबाज भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। भारत को पहला झटका 30 रन के कुल स्कोर पर लगा जब मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली, लेकिन वे भी लंच से पहले अपना विकेट जैमीसन को थमा बैठे।

भारतीय टीम को तीसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा जो सिर्फ 3 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बने। साउथी ने ही भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना निशाना बनाया और 7 रन के निजी स्कोर पर उनको आउट किया। अच्छी लय में नज़र आ रहे हनुमा विहारी ने अपना अर्धशतक 67 गेंदों में पूरा किया, लेकिन एक शॉर्ट गेंद पर वे नील वैग्नर की गेंद पर 55 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

चेतेश्वर पुजारा पहले दिन लंच के बाद अपनी एकाग्रता खो बैठे और 54 रन के निजी स्कोर पर 140 गेंद खेलने के बाद काइल जैमीसन की गेंद पर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हो गए। टीम को सातवां झटका रिषभ पंत के रूप में लगा जो 12 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए। वहीं, इसी ओवर में उमेश यादव भी बिना खाता खोले जैमीसन की गेंद पर वाटलिंग के हाथों कैच आउट हो गए।

आर अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए रवींद्र जड़ेजा तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। जड़ेजा काइल जैमीसन के पांचवें शिकार बने। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद शमी आउट हुए जो 16 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। न्यूजीलैंड की ओर से जैमीसन ने 5, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 और नील वैग्नर ने 1 विकेट  लिया।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए हैं। चोटिल इशांत शर्मा की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका दिया गया है, जबकि बल्लेबाजी बढ़ाने के इरादे से आर अश्विन की जगह रवींद्र जड़ेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। उधर, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। एजाज पटेल की जगह तेज गेंदबाज नील वैगनर को मौका मिला है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, केन विलिमयसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग(विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, नील वैगनर और टिम साउथी।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला खेला जा चुका है, जो वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया था। उस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, टेस्ट सीरीज से पहले हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम ने भारतीय टीम का सफाया किया था, जबकि 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को क्लीवन स्वीप किया था।

टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 21 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि 11 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच 26 टेस्ट मैच बेनतीजा रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 5 मुकाबले भारतीय टीम जीत सकी है। 9 मैचों में टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना बड़ा है, जबकि 10 टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच ड्रॉ खेले गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!