Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा स्रोत पर आयकर कटौती टीडीएस के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 20 फ़रवरी, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा स्रोत पर आयकर कटौती टीडीएस के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को एमबीपीजी कालेज में किया गया। कार्यशाला में उत्तराखण्ड शासन के अधीन उच्च शिक्षा निदेशालय मे कार्यरत कुमायू रीजन के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को टीडीएस से सम्बन्धित जागरूकता अभियान हेतु विस्तृत जानकारियां दी गई। सेमीनार में आयकर कटौती के लगभग 150 आहरण एवं वितरण अधिकारियों नेे प्रतिभाग किया। कार्यशाला में स्रोत पर आयकर कटौती से सम्बन्धित आयकर के विभिन्न प्रावधानोें तथा आयकर कटौती न करने या कम करने पर व टीडीएस स्टेटमैंट फाइल न करने पर क्या-क्या दंडनीय कार्यवाही की जा सकती है एवं कौन-कौन सी पेनाल्टी का प्रोविजन है इस के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस सेमिनार मे बजट मे जो विवाद से विश्वास स्कीम 2020 घोषित हुई थी उस पर चर्चा पर विस्तार से बताया गया। इस स्कीम की चर्चा उत्तराखण्ड मे सर्वप्रथम इसी सेमीनार से हुई। इस सेमिनार का मुख्य उददेश्य यह है कि यह स्कीम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचे और जिनके भी प्रत्यक्ष कर सम्बन्धित केस चल रहे हों उनका शीघ्र समाधान हो सके। इस दूरगामी परिणाम यह होगा कि सरकार को समय से कर प्राप्ति होगी एवं अदालतोें मे विभिन्न चरणों मे चल रहे लम्बित विवादों के शीघ्र निस्तारण मे सहायता मिलेगी इससे सरकार एवं कर निर्धारिती दोनो को ही राहत मिलेगी।

सेमीनार मेें पिछले वर्ष के बजट तथा इस वर्ष के बजट मे सम्मिलत टीडीएस के नये प्रावधानों जो कि वित्त वर्ष 2019-20 मे सम्मिलित किये गये है के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस सेमिनार में टीडीएस से सम्बन्धित समस्याओं और उनके निवारण के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछे गये जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। सेमिनार में उपस्थित सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों/कर्मचारियो ने आयकर विभाग टीडीएस से यह अनुरोध किया कि इस तरह के सेमिनार भविष्य मे समय-समय पर आयोजित होने चाहिए जिससे कि स्रोत पर कटौती से सम्बन्धित जानकारियां मिलेगी।
इस सेमिनार का आयोजन संयुक्त आयकर आयुक्त (टीडीएस) लियाकत अली आफाकी की अध्यक्षता मे सम्पन्न किया गया। सेमीनार मे सहायक आयकर आयुक्त शशि प्रभा सक्सेना, आयकर अधिकारी पीसी राणा, आयकर निरीक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, सरोज पंत, कर सहायक धमेन्द्र , कमल मीणा आदि ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!