Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
क्राइम

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताने वाले एक जालसाज ने ऑटो रिपेयर कारोबारी से ₹25.75 लाख की मोटी रकम ठग ली। आरोपी ने पीड़ित को बेहद कम कीमत पर 200 टन कॉपर (तांबा) दिलाने का लालच देकर जाल में फंसाया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कालकाजी मंदिर में रची गई थी ठगी की बिसात

पीड़ित मीर सिंह (निवासी विजयनगर) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2024 में वह अपने एक परिचित के साथ दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर गए थे। वहाँ उनकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से कराई गई। उस व्यक्ति ने खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताकर मीर सिंह का भरोसा जीत लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह विभाग के जरिए उन्हें बेहद सस्ते दामों पर 200 टन कॉपर उपलब्ध करा सकता है, लेकिन इसके लिए एडवांस ‘सुरक्षा राशि’ जमा करनी होगी।

सिक्योरिटी मनी के नाम पर ऐंठे ₹26.50 लाख

आरोपी के झांसे में आकर मीर सिंह ने उसके बैंक खाते में ₹16 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि ₹10.50 लाख नकद (कैश) सौंप दिए। इस तरह आरोपी ने कुल ₹26.50 लाख वसूल लिए और पीड़ित को भरोसे के तौर पर एक चेक भी थमा दिया।

रकम वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

मोटी रकम हड़पने के बाद आरोपी कॉपर की डिलीवरी देने के नाम पर लगातार तारीखें टालने लगा। जब पीड़ित ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने पेटीएम के जरिए तीन किस्तों में महज ₹75 हजार वापस किए, लेकिन बाकी के ₹25.75 लाख डकार गया। मीर सिंह ने जब अपनी शेष रकम के लिए दोबारा संपर्क किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर फर्जी कस्टम अधिकारी की तलाश में जुट गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!