Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतस्वास्थ

कोरोना संकट में मदद के लिए सुष्मिता सेन की भावुक अपील : ‘मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। पिछले एक साल से कोरोना ने देश में हाहाकार मचा रखा है, रही सही कमर कोरोना की दूसरी स्ट्रेन ने पूरी कर दी। लोग हॉस्पिटल और ऑक्सीन के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हर रोज कोरोना से मरने वाली की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सोनू सूद सहित बॉलीवुड के कई सिलेब लोगों की हेल्प के आगे आए। अब पूर्व मिस यूनिवर्स और ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

सुष्मिता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं। प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है। ‘यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।‘

सुष्मिता आगे लिखती हैं कि ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।‘ वो आगे लिखती हैं ‘हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।‘

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!