Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
फिल्म-जगतमनोरंजन

सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान से जुड़ी’ में करेंगे धमाकेदार एक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 7 अगस्त 2023, मुंबई। शाहरुख खान की जवान से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म में कई नामचीन कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। जहां साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक एटली इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं, वहीं अब साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की भी इसमें एंट्री हो गई है। फिल्म में उनकी मौजूदगी पर मोहर लग गई है।

जवान से विजय का नाम काफी समय से जुड़ रहा था और अब आखिरकार इस खबर की पुष्टि हो गई है।फिल्म के एक्शन कोरियोग्राफर ने कहा कि एक एक्शन सीन में शाहरुख और विजय साथ दिखेंगे और दोनों को एक ही फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए एक जबरदस्त अनुभव होगा। चर्चा है कि विजय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। दरअसल, उनके न सिर्फ एटली, बल्कि शाहरुख के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं।

जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। सेतुपति इसमें विलेन बने हैं। यह फिल्म वीएफएक्स और एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म 7 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म से कलाकारों की झलक सामने आ चुकी है। पिछले दिन इससे सेतुपति का लुक सामने आया था।

विजय ने बाल कलाकार के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया, जबकि बतौर लीड अभिनेता उनकी पहली फिल्म नालया थीरपू थी, जो 1992 में आई थी। उन्होंने इंटरनेशनल अचीवमेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं। पिछली बार विजय को फिल्म वारिसु में देखा गया था, जिसने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।विजय की पहली हिंदी फिल्म राउडी राठौर थी, जिसके गाने चिंता ता… में उन्हें देखा गया था।

विजय अपनी एक्शन फिल्मों और अभिनय से दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वह फिल्म लियो को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा में हैं। लियो में विजय के अलावा संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री तृषा कृष्णन इस फिल्म की हीरोइन हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिनकी कैथी, विक्रम और मास्टर जैसी पिछली फिल्में हिट साबित हुई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!