Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्रीमती सुनीता आर्थर, सिस्टर इंचार्ज आइसोलेशन वार्ड दून मेडिकल कालेज तथा श्री अनिरूद्ध प्रकाश, ओपीस बैकर्स/ एलोरा होम एड्स को चुना गया कोरोना वाॅरियर

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, 9 अप्रैल 2020 (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, आप्टो इलैक्ट्रानिक फैक्ट्री, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झण्डाबाजार, एल्थम बैकरी, दून यूनिवर्सिटी, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, गोयल स्वीटशाॅप, वेस्ट वाॅरियर्स, वेलनेस कैटर्स, सिद्धार्थ एजुकेशनल ग्रुप, आपीज बेकर्स, होटल साॅलिटियर, केतन आनन्द, शिल्पा प्रोडक्शन सुभाषनगर द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।
[box type=”shadow” ]जनपद में कुल 5670  भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 20 विद्यार्थी, चकशाह नगर में 1200, दीपनगर में 785 निकट सहस्त्रधारा हेलीपेड में 90, हैप्पी एन्कलेव में 180, जाखन में 20 कारगी चैक में 205, परेडग्राउण्ड में 80, चन्द्रबनी 90, चैयला में 90, क्लेमेन्टाउन में 60, ट्रांस्पोर्टनगर में 200, ओगल भट्टा में 170, वाल्मिकी बस्ती में 180, ब्रहा्रम्पुरी में 140, छ नम्बर पुलिया में 79, इन्दिरानगर चैकी में 200, पटेलनगर चैकी में 200, विवेकानन्द ग्राम में 70, बालावाला में 150, थाना रायपुर में 200, नगर निगम में 180, करनपुर में 80, कावंली बस्ती में 100, चन्दर नगर में 180, कांवली बस्ती में 100, गोविन्दगढ में 80, प्रकाशनगर में 180, ईदगाह में 90, रिस्पना में 60, हर्रावाला में 60, नन्दा की चैकी में 150  व्यक्तियों को भोजन के पैकैट तथा सुद्धोवाला में 74 ली0 पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इसके साथ ही जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्री अमित गर्ग चमन विहार द्वारा 10 अन्नपूर्णा किट, ईनेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्ट नगर से 200 पानी की बोतल, उपलब्ध कराये गये।  ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में 10 अन्नपूर्णा किट एवं 200 पानी की बोतल प्राप्त हुए। इसी क्रम में एक्सिस बैंक द्वारा जिला प्रशासन को 5000 मास्क एवं 5000 सैनिटाइजर, डाॅ अल्का पाण्डेय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी देहराूदन द्वारा 500 मास्क, श्री अंगद देव गुरूद्धारा कांवली के द्वारा 24 ली0 पेयजल, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 50 ली0 पेयजल उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 900 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, देहरादून सदर में 465, थाना मसूरी में 100, थाना राजपुर में 35, थाना रायवाला में 250, थाना कैन्ट में 50 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। [/box]
[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु आलू एवं प्याज के पैकट (2 किलो आलू एवं आधा किलो प्याज) तैयार किये गये, जिनको आज जनपद के मिंयावाला में 10 एवं विकासनगर में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम  से प्रति पैकेट रू० 50 की दर से 1000 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों यथा शिमला बाईपास, जाखन, खुड़बुड़ा, चन्दरनगर, राजीव नगर, राजपुर रोड, नालापानी चैक आदि क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अधिकृत मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 91.35 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। इसी क्रम में कल 10 अप्रैल 2020 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक मोबाईल वैन के द्वारा मांग के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी 20 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ती दरों (मण्डी थोक दरों) पर सब्जी,  फल आदि का विक्रय किया जायेगा।[/box]
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1214 निराश्रित पशुओं जिसमें 750 श्वान, 445 गौवंश एवं 19 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 45 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 12, राशन हेतु 30 एवं मेडिकल सहायता हेतु 3 काॅल प्राप्त हुई।  
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक निदेशक दुग्ध एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा भगत सिंह कालोनी क्षेत्र में 3 वाहनों से आटा 232 किलो, चावल 150 किलों, रिफाईण्ड तेल 67 ली०, दाल 40 किलो, चीनी 45 किलो सहित  दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ ही 5 मोबाईल वैन से 23 क्विंटल फल-सब्जी एवं 2 वाहन के माध्यम से 500 ली0 दूध उपलब्ध कराया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम हेतु लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान उपरोक्त संस्थाओं से सम्बन्धित व्यवस्थापकों को साफ-सफाई बनाये रखने, भोजन को बनाने व भण्डारण एवं पैकिंग के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने सम्बन्धित जानकारी दी गयी।
प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को उनकी खाता संख्या के अन्तिम अंक के अनुसार खाते से धन निकासी हेतु दी गयी अनुमति के क्रम में आज जनपद में विभिन्न बैंकों से 1450 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। इसी क्रम में भगत सिंह कालोनी एवं मुस्लिम कालोनी लक्खीबाग क्षेत्र में क्षेत्रवासियों द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में उक्त कालोनी में पंजाब नेशनल बैंक का मोबाईल एटीएम  जनसुविधा हेतु कल 10 अप्रैल 2020 को उपलब्ध रहेगा।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के आज कुल 116 कार्मिकों को उप पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें जीएमवीएन डाकपत्थर के 15, पुलिस कार्मिक (कंडोली)16, जल संस्थान के 10, होटल वायसराय के 11, थाना पटेलनगर के 18, मंडी स्थल निरंजनपुर के 46 कार्मिक शामिल हैं।

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर को चुना जायेगा। आज 9 अप्रैल 2020 के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर श्री अनिरूद्ध प्रकाश, ओपीस बैकर्स/ एलोरा होम एड्स देहारादून, तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर, श्रीमती सुनीता आर्थर, सिस्टर इंचार्ज आइसोलेशन (कोरोना संक्रमित मरीज) वार्ड दून चिकित्सालय/मेडिकल कालेज देहरादून को चुना गया है।
आज के कोरोना वाॅरियर ( सिविल सोसायटी से)

 

श्री अनिरूद्ध प्रकाश, 
ओपीस बैकर्स/ एलोरा होम एड्स देहरादून
निर्धन/निराश्रित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री, उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

 

आज के कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्रीमती सुनीता आर्थर 
सिस्टर इंचार्ज आइसोलेशन (कोरोना संक्रमित मरीज) वार्ड,
दून चिकित्सालय/मेडिकल कालेज देहरादून।

 

[/box]

[box type=”shadow” ]जनपद निवासियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु किये जाने वाले राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता स्वरूप धनराशि दान दी जा रही है। जिलाधिकारी की पहल पर प्रतिदिन जनपद से मुख्यमंत्री राहतकोष में सर्वाधिक सहायता स्वरूप धनराशि जमा करने वाली संस्थाओं/व्यक्तियों को अगले कार्य दिवस पर अतिरिक्त रूप से कोरोना वाॅरियर चुना जायेगा।  [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!