Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सुब्रमण्यम स्वामी का बयान : ‘अल्पसंख्यकों को एकजुट कर और हिंदुओं को विभाजित कर, सरकारें बनाती रही कांग्रेस’

आकाश ज्ञान वाटिका, २८ अगस्त २०२०, शुक्रवार। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र में नहीं बदल रही। संविधान ऐसा करने की अनुमति भी नहीं देता है। हालांकि उन्होंने दावा कि पार्टी की हिंदुत्ववादी विचारधारा बरकरार रहेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में अल्पसंख्यकों को एकजुट कर और हिंदुओं को विभाजित कर के सरकारें बनाईं। अब राजनीतिक रूप से हिंदुओं को अपने मतभेदों को दूर कर एक समुदाय के रूप में एकजुट हो जाना चाहिए।

स्वामी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा का वोट शेयर उसकी हिंदुत्व विचारधारा के कारण बढ़ा है। वह गुरुवार को विदेशी संवाददाता क्लब द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोल रहे थे। इसमें एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। भाजपा सांसद ने कहा कि जब तक भाजपा हिंदुत्व की विचारधारा नहीं छोड़ेगी तब तक वह सत्ता में रहेगी।

स्वामी ने कहा कि कई वर्षों से कांग्रेस हिंदुओं को बांटने और अल्पसंख्यकों को एकजुट रखने में सफल रही और ऐसा करके वह बार-बार सरकारें बनाने में सफल रही। कांग्रेस ने कथित तौर पर आर्य द्रविड़ जाति जैसे निरर्थक विचारों के आधार पर हिंदुओं को विभाजित किया। भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा के कारण ही भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। यदि हिंदुत्व की विचारधारा बनी रहेगी तो हम आगे भी चुनाव जीतेंगे।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थव्‍यवस्‍था की हालत पर भी अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि हमें आर्थिक प्रदर्शन से तब तक फर्क नहीं पड़ेगा जब तक यह बहुत ही ज्यादा खराब न हो जाए। वहीं स्वामी का विरोध करते हुए एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत की सुंदरता उसकी विविधता में है। स्वामी अपनी हिंदुत्व विचारधारा के लिए केवल उनकी बात कर रहे हैं जो इसमें यकीन रखते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!