Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

जामिया में लाठीचार्ज के व‍िरोध में नदवा कॉलेज के छात्रों ने क‍िया हंगामा

दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुए लाठीचार्ज का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। रविवार देर रात शुरू हुुुुआ हंगामा सोमवार को भी जारी रहा। नदवा कॉलेज के छात्रों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। रव‍िवार रात करीब पांच सौ छात्रों के समूह ने गोमती बंधे पर जाम लगा दिया। हंगामे में स्थानीय लोग भी शामिल हो गए। काफी देर तक चले हंगामे की जानकारी पुलिस को नहीं थी। एएसपी ट्रांसगोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हंगामे या सड़क जाम की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस रूटीन गश्त पर निकली है। वहीं सोमवार सुबह छात्र फ‍िर से सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करनेे लगे।  मौके पर डीएम और एसपी डटे हुए हैंं।

दरअसल जामिया में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज नदवा कॉलेज के छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने गोमती बंधे के आसपास जाम लगा दिया। देर रात अचानक से शुरू हुई नारेबाजी और सड़क जाम की खबर पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लाठी भांजकर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा। छात्र भागकर कॉलेज के भीतर चले गए।

नदवा और आसपास के इलाकों में फिलहाल फोर्स बढ़ा दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की तैयारी में है।

एक अफवाह से हुआ माहौल खराब 

सोशल मीडिया पर जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुए बवाल में पुलिस की गोली से हुई मौत की अफवाह वायरल होने पर यह हंगामा हुआ। इसी के बाद नदवा के सैकड़ों छात्र बाहर निकल आए और हंगामा कर जाम लगा दिया।

सोती रही पुलिस, होता रहा हंगामा

नदवा कॉलेज के सैकड़ों छात्र सड़क पर हंगामा करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। राहगीरों से अभद्रता तक की, लेकिन पुलिस वहां नजर नहीं आई। काफी देर बाद जब पुलिस को पता चला तो कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पीएसी के पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आए।

छात्रों पर नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा बल को लाठी फटकारनी पड़ी। इस दौरान आट्र्स कॉलेज की ओर जा रहे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्र भागकर वापस नदवा कॉलेज में प्रवेश कर गए। कॉलेज के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया। खास बात यह रही कि एलआइयू को भी पूरे मामले की भनक नहीं लगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!