Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पैगासिस फोन हैकिंक जासूसी मामले में मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिये गये बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया तगड़ा प्रहार

[highlight]”मुख्यमंत्री का बयान ये परिलक्षित करता है कि मुख्यमंत्री को पेगासिस मामले की कोई जानकारी नही है” : प्रीतम सिंह[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री द्वारा पैगासिस फोन हैकिंक जासूसी मामले में दिये गये बयान पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कड़ा पलटवार किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान यह परिलक्षित करता है कि मुख्यमंत्री को पेगासिस मामले की कोई जानकारी नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि एक तरफ तो केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और उच्च पदों पर बैठे 40 लोगों की जासूसी इस्राईल की साॅफटवेयर कम्पनी पेगासिस के माध्यम से करा रही है और दुसरी ओर मुख्यमंत्री उल्टा कांग्रेस पार्टी को ही कटघरे में खडा कर रहे हैं।

प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री बतायें कि देश में किसका विकास हो रहा है ? मुख्यमंत्री यह भी बताने का कष्ट करें कि देश आखिर किस मोर्चे पर तरक्की कर रहा है ? प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी पुछा कि आज जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था गहरे अन्धे कुएँ में जा रही है, दुसरी ओर मंहगाई और बेरोजगारी से देश की जनता त्राहीमाम है, वहीं कोरोना को जिस तरह से मिस हैण्डल किया गया, ऐसे में क्या मुख्यमंत्री यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस स्वयं अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गाॅधी की जासूसी कर रही है ? प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि आखिर केन्द्र सरकार इस पूरे प्रकरण पर जाॅच बैठाने से क्यों कतरा रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जब इस गम्भीर प्रकरण ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी माँग करती है कि गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस प्रकरण ने देश की जनता को हतप्रभ कर दिया है। एक तरफ जहाॅ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यक्ति की निजता पर भी सैंधमारी हो रही है। प्रीतम सिंह ने कहा इस पूरे प्रकरण की जाॅच जे.पी.सी. से इसलिए कराया जाना जरूरी है क्योंकि इस षड़यन्त्र के तार अन्दर तक जुडें हुए हो सकते हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की तानाशाही सरकारें लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर तुली हुयी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस षड़यन्त्र का पर्दाफाश करके रहेगी। प्रीतम सिंह ने मीडिया कर्मियों को सूचना देते हुए कहा कि कल 22 जूलाई 2021 गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी कडी़ में देहरादून में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करेगें।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!