Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

एसटीएफ ने नकली दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

50 लाख की नकली दवाइयाँ व कच्चा माल बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, हरिद्वार। एसटीएफ ने नकली दवा कम्पनी का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न कंपनियों की करीब 25 लाख रुपए कीमती नकली एंटीबायोटिक दवाइयां व नकली दवाइयां बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमती कच्चे माल की खेप भी बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि काफी समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाइयां के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर गोपनीय तौर पर जानकारी इकट्ठी कर रहे थे।

एसटीएफ को नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर एसटीएफ टीम को कार्रवाई के लिए हरिद्वार भेजा गया । एसटीएफ ने जनपद हरिद्वार स्थित ग्राम मतलबपुर में एक घर पर स्थित फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, नकली रैपर कच्चा माल़ इत्यादि बरामद किए । थाना गंगनहर क्षेत्र से अभियुक्त अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मतलबपुर थाना गंगनहर को नकली दवाओं के साथ लगभग 25 लाख की नकली दवाओं के साथ गिरफतार किया गया।

अभियुक्त ने बताया कि वह यह दवाइयां कोरियर के माध्यम से अलग अलग राज्यों में भेजते हैं। छापे में बरामद नामी कंपनियों की दवा की कीमत 25 लाख से ज्यादा व कच्चे माल की कीमत भी लगभग 25 लाख से ज्यादा है। एस टी एफ द्वारा मौके पर कार्रवाई जारी है साथ ही अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है जिनके द्वारा इस फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनाने में अभियुक्त का सहयोग किया जा रहा था तथा अभियुक्त के अपराधी इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
➥ अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मतलबपुर थाना गंगनहर, हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
➥ 18 लाख पैक्ड दवाइयां
➥ 5 लाख खुली दवाइयां
➥ 5 बड़ी मशीन
➥ 20 कट्टे कच्चा माल
➥ 5 बंडल प्रिंटेड दवाईयों के रैपर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!