Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ने जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

  • विकास की किरण गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तकपहुँचाना सरकार का लक्ष्य : शेर सिंह गढ़िया
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2021, गुरुवार, बागेश्वर। राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति (कैबिनेट मंत्री स्तर) के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा है कि गाँव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना सरकार का निर्णय है। इसमें सरकारी अधिकारियों की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया यहाँ विकास भवन सभागार में जिला टास्कफोर्स से सम्बंधित जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्री गड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कायोर्ं का निर्वहन कर अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम्य विकास विभाग में संचालित विभिन्न योजनायें जिसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अटल आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा आदि संचालित हैं, इन योजनाओं में तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत अनेक ऐसी योजनायें संचालित हैं, जिसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को उपलब्ध कराकर हम आम गरीब व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास कर सकते हैं। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर कार्य करते हुए उन्हें विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तहत वर्चुअल माध्यम से भी समीक्षा की जा रही हैं। ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक विकास खंड में बीस सूत्रीय कार्यक्रम अनुश्रवण समितियाँ बनायी गई हैं। जिसमें सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा नामित सदस्य बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का सत्यापन करेंगे। समीक्षा के दौरान श्री शेर सिंह गड़िया ने कहा कि जो विकास योजनायें धीमी गति से संचालित हैं या लंबित हैं उन योजनाओं का समिति के सदस्यों द्वारा परीक्षण कराते हुए उन योजनाओं को धरातली स्वरूप देने के लिए कार्य किया जायेगा।

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद का प्रदेश में चौथा तथा मंडल स्तर पर दूसरा स्थान है। उन्होंने इस संबंध में जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए धीमी प्रगति वाली योजनाओं में तत्परता से कार्य करने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!