Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

उत्तराखण्ड में पहली बार होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल कराए जायेंगे आयोजित

राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आने वाले प्रतिभागियों में प्रदेश की अच्छी छवि जानी चाहिए : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 मई 2023, लखनऊ। प्रदेश में अगले साल वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल आयोजित कराए जाएंगे। इसका निर्णय सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया। मुख्य सचिव एस.एस. संधु ने कहा कि खेलों के आयोजन को देखते हुए राज्य में पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जाएं ताकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।

मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आने वाले प्रतिभागियों में प्रदेश की अच्छी छवि जानी चाहिए। ओलंपिक की तर्ज पर राष्ट्रीय खेल की मशाल को प्रदेश के सभी प्रमुख आयोजन और पर्यटन शहरों में घुमाया जाए। राष्ट्रीय खेल से पहले लॉच इवेंट भी आयोजित किए जाएं। जिसमें राज्य के परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। इससे कलाकारों को काम मिलेगा और प्रदेश की संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए सभी कार्यों की तिथियां तय कर ली जाएं। इसके लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने उपकरणों की खरीद, विशेष कर जो विदेशों से आयात होने हैं, का कार्य तत्काल शुरु करने के निर्देश दिए। सीएस ने पौड़ी के हाई एल्टीट्यूड रांसी स्टेडियम को भी राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने खेलों के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैयार करने को कहा।

चिकित्सा विभाग और नाडा के साथ मिलकर आवश्यक निर्देश जारी को कहा

भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक ने राष्ट्रीय खेलों के लिए आईओए के साथ तिथियां तय करने को कहा। बैठक में एंटी डोपिंग के संबंध में चिकित्सा विभाग और नाडा के साथ मिलकर आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव सचिन कुर्वे, हरिचंद्र सेमवाल, अपर सचिव खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, सचिव वित्त वी षडमुगम, डीएम सोनिका आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। खेलों को भव्य बनाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। खेलों के आयोजन के लिए सीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त विभाग को निर्देशित किया गया है कि खेलों के लिए बजट की व्यवस्था की जाए।

अगले साल प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों से पहले इस साल राज्य खेल होंगे। राष्ट्रीय खेल अगले साल अक्टूबर व नवंबर में प्रस्तावित हैं। इन खेलों से पूर्व जनवरी में लांच इवेंट कार्यक्रम होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!