Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एसएसपी ने सर्दी के मौसम में अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। एसएसपी ने सर्दी के मौसम में अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एसपी व सीओ को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त ड्यूटी को प्रत्येक दिन ब्रीफ किया जाए। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने एक वर्ष से अधिक अवधि से लंबित विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश किए। नशीले पदार्थों की रोकथाम व उनकी तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने व इसमें लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने आगामी चुनावों को देखते हुए शस्त्रों के सत्यापन किए जाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। आइटी एक्ट के लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित केस का तुरंत निस्तारण करने के लिए सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। यातायात के सुचारू संचालन के लिए उन्होंने यातायात पुलिस को सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा वीकेंड पर आने वाली भीड़ को देखते हुए राजपुर, मसूरी व ऋषिकेश के थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए समय पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इस मौके पर एसपी सिटी सरिता डोबाल, देहात स्वतंत्र कुमार यातायात स्वप्न किशोर, क्राइम प्रकाश चंद्र सहित सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!