Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डदेहरादून

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का दिलाया भरोसा

किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उपलब्ध कराये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, देहरादून। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन केेे सीनियर सिटीजन्स के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी सीनियर सिटीजन्स से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही सभी बुजुर्गो को दून पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सभी सीनियर सिटीजन्स द्वारा एसएसपी देहरादून की कार्यप्रणाली एवं उनके द्वारा समय-समय पर बुजर्गों की सहायता हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना करते हुए उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर आज दिनांक 21-08-2026 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे एकल बुर्जुग नागरिको के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई, साथ ही उनसे उनकी समस्याओ के सम्बंध में जानकारियां प्राप्त कर उसके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी बुजुर्गों को वर्तमान में बढते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए, उनसे बचाव के उपायों के सम्बंध में जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया गया तथा किसी भी आकास्मिक परिस्थिति में सहायता के लिये उन्हें पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के नम्बर उपलब्ध कराये गये।

एसएसपी दून के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बुजुर्गो के सहायतार्थ की गई पहल की सराहना करते हुए सभी बुजुर्गो द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आर्शिवाद दिया गया।

Loading

error: Content is protected !!