Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दून एथलेटिक्स एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वार्षिक मीट में प्रतिभाग

खेलने से शरीर के साथ मन भी रहता है स्वस्थ्य, खेल जीवन में अनुशासन सिखाने का भी करता है काम : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 नवम्बर 2023, देहरादून। आज खेल मंत्री रेखा आर्या “दून एथलेटिक्स एसोसिएशन” के 75 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर दून स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान खेल मंत्री ने एसोसिएशन को अपने शानदार 75 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। वहीं साथ ही इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया।

साथ ही वहीं इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्कूलों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया,जिनमे विजय प्राप्त करने वाले स्कूलों को खेल मंत्री ने सम्मानित किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने उन्हें खेल के प्रति आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व आज खेल का भी है, आज खेल हमें वह सब उपलब्ध करा रहा है जिसकी हम कल्पना करते हैं। साथ ही कहा कि खेल से जहाँ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं खेल हमे जीवन मे अनुशासन और टीम भावना सिखाता है।

खेल मंत्री ने एसोसिएशन की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस संस्था को आज इस मुकाम पर लाने के लिए जितना संघर्ष किया और प्रदेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदकों से विभूषित किया, उसके पीछे आप सभी की मेहनत है। मुझे लगता है की कम से कम दो पीढ़ियां तो इसमें लग ही गई है। इसे इतनी ऊँचाई दीजिए कि यह अगली आने वाली पीढ़ियों के सपनों को साकार करने में यह महत्वपूर्ण सिद्ध हो। साथ ही कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हमारे युवाओं में खेल के प्रति जो समर्पण है उसी का नतीजा है कि पिछले दिनों मा० प्रधानमंत्री जी ने भी अपने वक्तव्य में एशियाई खेलों में उत्तराखण्ड के योगदान को सराहा था। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आपके जीवन मे शिक्षा जितना महत्व रखती है आज खेल भी उतना ही महत्व रखता है।खेलने से शरीर और मन तो स्वस्थ्य होते ही है साथ ही खेलने से अनुसाशन औऱ टीम भावना उत्पन्न होती है।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र, महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं सहित समस्त स्कूलों के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!