Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डखेल-जगत

खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा : ‘शेष निर्माण कार्य को जल्दी करें पूरा’

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय युवा कौशल विकास एवं विभागीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए लगातार प्रयासरत है और उन्हें बेहतर सुविधायें मिले इसके निरंतर कार्य किये जा रहे हैं : खेल मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 अगस्त 2023, देहरादून। आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के आमवाला स्थित राज्य स्तरीय युवा कौशल विकास एवं विभागीय प्रशिक्षण केंद्र पहुँचकर निरीक्षण किया और किये जा रहे कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इसी माह शेष निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा और तत्पश्चात यहाँ पर गेम्स संचालित किए जायेंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इसी माह निर्माण कार्य को पूरा करने के बाद इसे विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यहाँ पर टेबल टेनिस और बैडमिंटन हॉल के बनने से खिलाड़ियो को लाभ मिलेगा और वह अपनी प्रतिभा को बेहतर तरह से निखार सकेंगे। खेल मंत्री ने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ किया जाए और निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए लगातार प्रयासरत है और उन्हें बेहतर सुविधायें मिले इसके निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही बताया कि अगले वर्ष राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है ।जिसकी तैयारियाँ विभाग द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम राष्ट्रीय खेलों का आयोजन दिव्य और भव्य करें जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार व खेल विभाग लगातार हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित करने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर युवा कल्याण शक्ति सिंह, जॉइंट डायरेक्टर अजय अग्रवाल, एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. डिमरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!