Breaking News :
>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तर-प्रदेश

अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा

अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा

आजमगढ़ में बूथ अध्यक्ष राहुल यादव की कथित पिटाई को लेकर सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

कहा- मुस्लिम प्रेम में सही-गलत भूले अखिलेश, अपने कार्यकर्ता की पिटाई पर भी चुप

राजभर का दावा- यादव समाज सब देख रहा, विधानसभा चुनाव में सपा को देगा जवाब

 लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा में यादव कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। आजमगढ़ में सपा बूथ अध्यक्ष राहुल यादव की कथित पिटाई का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी का झंडा-बैनर उठाकर जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं, सपा नेतृत्व अब उनके साथ भी खड़ा नहीं है।

राजभर ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी में किए पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल यादव की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने सपा विधायक नफीस अहमद के बजाय पार्टी के ही किसी दूसरे नेता को पसंद किया। इसी वजह से उन्हें दिनदहाड़े पिटवाया गया। इसके बावजूद अखिलेश यादव ने मामले में चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने अखिलेश पर मुस्लिम नेताओं के प्रति पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम प्रेम में सपा अध्यक्ष को सही और गलत का फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। जिस यादव समाज और जमीनी कार्यकर्ताओं को सपा अपना मजबूत आधार मानती रही है, उन्हीं कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।

राजभर ने कहा कि यह केवल एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला नहीं है, बल्कि इससे सपा के भीतर कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। जब पार्टी के बूथ अध्यक्ष के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो सामान्य कार्यकर्ताओं की स्थिति समझी जा सकती है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश का यादव समाज इन घटनाओं को देख और समझ रहा है। खासकर आजमगढ़ का यादव समाज इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठा है। राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम उन कार्यकर्ताओं के तो सगे हो जाएं, जो वर्षों से सपा का झंडा उठाते आ रहे हैं। चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का हिसाब जरूर होगा।

Loading

error: Content is protected !!