Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत के सभी राज्यों के आई.टी. मंत्रियों और अधिकारियों  के साथ की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, मंगलवार, 28 अप्रैल, 2020 (सू.ब्यूरो)। आज मंगलवार 28 अप्रैल 2020 को  केन्द्रीय मंत्री, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी श्री रविशंकर प्रसाद ने भारत के सभी राज्यों के आई.टी. मंत्रियों और आई.टी. विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बातचीत की। COVID-19 की चुनोतियों में आई.टी. का उपयोग तथा आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के भविष्य के दृष्टिगत और नए इनोवेसन पर  सार्थक चर्चा की। हर राज्य ने अपने आईटी और इलेक्ट्रोनिक्स क्षेत्र के कार्यों और उपलब्धियों को साझा किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आई.टी. मंत्रालय और उसके संगठनों के प्रयासों में आरोग्य सेतु ऐप, इनोवेशन चैलेंज, एमवाईजीओवी और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से COVID-19 पर जागरूकता एवं संचार और इन प्लेटफार्मों पर कई चैटबॉट, राष्ट्रव्यापी वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा, ई-ऑफिस, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम, ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी केंद्रों से सेवाएं, सीडेक के ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म आदि विषयों पर प्रस्तुति दी गई।
जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय हर राज्य के इनोवेसन को साझा करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करेगा।
सभी राज्यों ने नागरिकों को डिजिटल सेवा प्रदान करने में कॉमन सर्विस सेंटर्स, इंडिया पोस्ट, दूरसंचार विभाग  और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। सभी मंत्रियों ने  COVID-19 के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में टीम इंडिया के रूप में एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

[box type=”shadow” ]आई.टी. विभाग उत्तराखंड ने भी उत्तराखण्ड सरकार की आई.टी. के क्षेत्र में अपनी निम्न उपलब्धियां इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय भारत सरकार को भेजी।

  • उत्तराखंड राज्य में  अभी तक लगभग 10 लाख आरोग्य सेतु एप को जनता के द्वारा डाउनलोड किया जा चूका है।
  • उत्तराखंड में 246 सीएससी सेंटर द्वारा बैंकिंग सुविधा दी जा रही है।
  • सीएससी वीएलई द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से धन जमा करने और निकालने की सुविधा दी जा रही है।
  • आईटीडीए द्वारा ड्रोन की ट्रैनिंग दी जा रही है और ड्रोन  तकनीक के माध्यम से  उत्तराखंड में 45 लोकेशन की मॉनिटरिंग की जा रही है।
  •  कोविड-19 आपदा के दौरान उत्तराखंड में 236 वीडियो कॉन्फ्रेंस कराई गई है।
  • स्वान नेटवर्क के द्वारा 1600 ऑफिस को इन्टरनेट के माध्यम से जोड़ा गया है और 2900 ऑफिसों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
  • आई.टी. पार्क में एसटीपीआई के अंतर्गत 13 यूनिट पंजीकृत हो चुकी हैं जिनमे 2500 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
  • 13 स्टार्टप को इन्कुबेशन सेंटर के अंतर्गत रजिस्टर किया गया है।
  • इनमें से अधिकतर कंपनी लाकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कार्य कर रही हैं।
  • रजिस्टर्ड आई.टी. कम्पनियों द्वारा लाकडाउन के दौरान लगभग 20 करोड़ से ज्यादा के सॉफ्टवेयर निर्यात के सोफ्टेक्स फॉर्म एसटीपीआई के द्वारा एप्रुव किये गए।
  • लाकडाउन के दौरान आई.टी. विभाग और एनआईसी के माध्यम से ई-पास जारी किये जा रहे हैं।
  • दुकानदारों और ग्राहकों के लिए घर पर खाने सामान की होम डिलीवरी करने के लिए खाद्य विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा जन आपूर्ति एप को लांच किया गया।
  • उत्तराखंड में कोविड-19 आपदा के दौरान वॉलिंटियर्स को जोड़ने के लिए  covid19cso.uk.gov.in  वेबसाइट बनायी गई है जिसमे 954 वॉलिंटियर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और 2126 ने काल सेंटर के माध्यम से जुड़ने की इच्छा जताई है।
  • लाकडाउन के दौरान उत्तराखंड सरकार ने कोरोना राहत के लिए दानदाताओं द्वारा ऑनलाइन दानराशि जमा करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट  cmrf.uk.gov.in लांच की है।[/box]

उत्तराखंड से मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आई.टी. सलाहकार श्री रवीन्द्र दत्त, आई.टी. सचिव श्री आर०के० सुधांशु, निदेशक आई०टी०डी०ए० श्री अमित सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!