Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अब नहीं आएगी ऑनलाइन क्लास में दिक्कत, सोनू सूद लगवाएंगे मोबाइल टावर

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। सोनू सूद परेशान, गरीब, जरूरमंद और बच्चों की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। वह इन सभी को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण ज्यादातर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन देश से बहुत से हिस्से हैं जहां मोबाइल नेटवर्क की काफी दिक्कत है। जिसके चलते ऑनलाइन क्लास लेने में परेशानी हो रही है।

ऐसे में सोनू सूद ने ऑनलाइन क्लास लेने में हो रही परेशानी हो दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उत्तरी केरल के वायनाड में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी हो रही है। जिसके चलते वहां के बहुत से बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने पर परेशानी हो रही है। बच्चों की इन परेशानी को देखते हुए सोनू सूद ने वायनाड में मोबाइल नेटवर्क लगाने का फैसला किया है।

इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘किसी की भी पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। वायनाड में सभी को बता दीजिए कि हम वहां पर मोबाइल टावर लगाने के लिए एक टीम भेज रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी सीटबेल्ट कस कर बांध लें। एक और मोबाइल टावर लगाने का वक्त आ गया है।’

सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि गरीबों के मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी में उन्होंने हजारों लोगों की परेशानियों को सुना और उसे दूर करने की भी कोशिश की।

अब सोनू सूद के घर ‘जनता दरबार’ लगने लगा है। आलम यह है कि हर रोज लोग उनके घर के बाहर अपनी परेशानियां लेकर खड़े रहते हैं। सोनू सूद लोगों की इन परेशानियों को एक-एक करके सुनते हैं और दूर करने का आश्वासन भी देते हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सोनू सूद ने सभी लोगों की परेशानियों को सुना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!