Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने जताई आपत्ति; प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को भी वैक्सीन मिलेगी। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी इसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं।देश में बीते एक दिन में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 2100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन सबसे कारगर हथियार माना जा रहा है। देश में 1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया है। इस बीच, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की कीमत का मुद्दा अहम हो गया है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमन्त्री मोदी का एक पत्र लिखा है।

सोनिया गांधी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार ने 18 से 45 साल के लोगों को फ्री में टीका देने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा है। सोनिया गांधी ने टीकाकरण से जुड़ी नई नीति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह इस नीति को तुरंत बदलें और पूरे देश में वैक्सीन की एक समान कीमत सुनिश्चित करें।

[box type=”shadow” ]सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन की नई कीमतें की तय:

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद उसने इस वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज 600 रुपये रखी है। गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में यह फिलहाल मुफ्त में लग रही है। वहीं निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपये है। सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा है कि कंपनी वैक्सीन के कुल उत्पादन का 50 फीसद भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम को देगी और शेष 50 फीसद वैक्सीन राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगी। अब तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी, लेकिन अब राज्य सरकारें भी वैक्सीन को खरीद सकेंगी। सीरम इंस्टीट्यूट केमुताबिक, कोविशील्ड वैक्सीन की एक खुराक की कीमत राज्य सरकार के लिए (सरकारी अस्पतालों में) 400 रुपये होगी, जबकि निजी अस्पतालों को 600 रुपये में एक खुराक मिलेगी। गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में यह फिलहाल मुफ्त में लग रही है। वहीं, निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपये है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!