Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। छठे फेज में 25 मई को दिल्ली समेत 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। अंतिम फेज की वोटिंग 1 जून को होगी. दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के तले चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 4, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

दिल्ली में चुनाव के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा. जहां, अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की जगह कांग्रेस को वोट करेंगे। वहीं, राहुल गांधी AAP उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे. इसकी वजह दोनों पार्टियों के बीच हुए सीटों का बंटवारा है. कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं उनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

वहीं, अरविंद केजीरवाल की आम आदमी पार्टी के हिस्से में नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीटें हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का वोट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इस वजह से उन्हें गठबंधन उम्मीदवार यानी AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे।

पहली बार ऐसा है कि इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। इंडिया गठबंधन में आप कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है, इसलिए गांधी परिवार के सभी सदस्य सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट के वार्ड नंबर 74 से मतदाता है. इस लिहाज से वह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मतदान करेंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!