Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी के लिए बनाए गए राकी मित्तल के गाने आगरा, मथुरा से लेकर अमेठी, काशी तक बज रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कोरोना के कारण भले ही चुनाव आयोग ने रैलियों और भीड़ इक्ट्ठा करने पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन वर्तमान में सबसे सशक्त माध्यम इंटरनेट मीडिया पर प्रचार तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश में हरियाणा के कैथल जिले के स्टार गायक राकी मित्तल के गीत खूब वायरल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए उनके गाने आगरा, मथुरा से लेकर अमेठी-काशी तक बज रहे हैं। वह योगी पर अभी तक आठ गीत लिख चुके हैं, जिनमें असली “खेला योगी खेले…और योगी आएंगे डंके की चोट पे” सबसे ज्यादा धूम मचा रहे हैं। राकी बताते हैं कि 9वां गीत रामदूत बन यूपी बचाने आया है योगी लिखा है और इसकी शूटिंग चल रही है।

उत्तर प्रदेश चुनाव में गूंजेगा राष्ट्र प्रेम और हिंदुत्व का गीत

राकी मित्तल ने बताया कि युवाओं को राष्ट्र प्रेम और हिंदुस्व से जोडऩे के लिए उन्होंने एक नया गीत लिखा है। इसमें उत्तरप्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान ही लांच किया जाएगा। इस गीत के जरिये युवाओं को सनातन धर्म से जोडऩे की पहल की गई है। इसके बोल हैं- खाली मंत्र नहीं हम पढ़ते, उठाते हैं हथियार भी, एक हाथ में माला रखते हैं दूसरे में तलवार भी।

सहारनपुर से आगरा तक जिम्मेदारी लगी

राकी मित्तल ने बताया कि उनके पास चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री कार्यालय से लगाई जाती है। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में सहारनपुर से लेकर आगरा तक के जिलों में भाजपा के लिए प्रचार करना है। रैलियां खुलते ही वह मंचों पर भी लाइव परफार्मेंस भी देंगे। इसके लिए भी बाकायदा शेड्यूल उनके पास भेजा जाएगा। बता दें कि राकी मित्तल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में उनके सामने कई बार लाइव गा चुके हैं। वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र में हुई प्रधानमंत्री की रैली में उन्होंने गीत गाए थे। उनके लिए राकी ने दो लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में प्रचार गीत गाए हैं। राकी का कहना है कि जनता अब भाषणों से बोर हो चुकी है। हर बार चुनाव में नेता एक ही तरह के वादे करते हैं, एक ही तरह के भाषण देते हैं जो अब जनता को नहीं लुभाते। गीत-संगीत के माध्यम से प्रचार का तरीका हालांकि पुराना है, लेकिन वह इसमें नए प्रयोग करके उन्हें रोचक बना रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!