Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशमनोरंजन

प्रधानमंत्री मोदी का लिखा गाना ‘गरबो’ हुआ रिलीज, ध्वनि भानुशाली ने दी आवाज

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023, देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक गीतकार भी बन गए हैं। नवरात्रि से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया गरबा गीत गरबो रिलीज हो गया है। गुजरात की संस्कृति को दिखाते इस गाने को गायिका ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अभिनेत्री कंगना रनौत आदि इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

गायिका ध्वनि भानुशाली ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर गाने के बारे में जानकारी दी और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी जी, मुझे और तनिष्क को आपका लिखा हुआ गाना बहुत पसंद आया। हम एक नई धुन, रचना और स्वाद को लेकर आना चाहते थे, जिसे जीवंत बनाने में जस्ट म्यूजिक ने हमारी मदद की। मामूल हो कि जेजस्ट म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस गाने को तनिष्क ने संगीत दिया है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने ध्वनि के ट्वीट का जवाब देते हुए तनिष्क और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का आभार जताया। उन्होंने लिखा, इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए शुक्रिया, जो मैंने वर्षों पहले लिखी थी। यह कई यादें वापस लाता है। मैंने कई वर्षों से कुछ नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अपने इस नए गरबा गीत को नवरात्रि के दौरान सभी के साथ साझा करेंगे।

इस गाने के निर्माता जैकी भगनानी ने प्रधानमंत्री के साथ अपने इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट और गरबो के निर्माण के बारे में बात की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और जेजस्ट म्यूजिक के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। गरबो हमारी सांस्कृतिक विरासत और नवरात्रि के सार के लिए एक श्रद्धांजलि है। जैकी को विश्वास है कि गरबो आने वाले कई वर्षों तक नवरात्रि समारोह की शान बढ़ाएगा।

‘गरबो’ के रिलीज होने के बाद से ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कंगना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने लिखा, कितना सुंदर है, चाहे वह अटल की कविताएं हों या नरेंद्र मोदी के गाने/कविताएं और कहानी कहने की बात हो, हमारे नायकों को कला की सुंदरता और कोमलता में शामिल होते हुए देखना हमेशा मन को छू जाता है। नवरात्रि 2023 गरबा सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक है।

नवरात्रि को बॉलीवुड फिल्मों में धूमधाम से दिखाया जाता है और कई गाने भी फिल्माए गए हैं। ऐसे में गरबा करने के लिए ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे, शुभारंभ, झुमे रे गोरी सहित कई गानों का आनंद उठाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!