Breaking News :
>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा
उत्तराखण्ड

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज, श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ से खचाखच भरे गंगा के सभी घाट 

सभी घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा 

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व आज बड़े धूम- धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह स्नान श्रद्धालुओं के लिए कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा गंगों घाटों पर उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। गंगा के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गंगा के सभी घाट खचाखच भरे हुए हैं। सोमावती अमावस्या स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला को नोडल अधिकारी बनाया है। फोर्स को मेला क्षेत्र में ड्यूटी स्थलों पर रवाना कर दिया गया था। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी सहित पूरे मेला क्षेत्र का जायजा था।

इससे पहले कल रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ब्रीफ करते हुए कहा कि हर प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के हाथ निर्वहन करेंगे।

सभी जोनल व सेक्टर अधिकारी समय से ड्यूटियों को चेक कर करें। हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें। मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे की श्रद्धालु कतार में ही आगे बढ़ें।

एसएसपी ने कहा कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। कोई भी वहां किसी भी सड़क पर पार्क में करवाया जाए उन्हें निर्धारित पार्क में ही भेजा जाए। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक 12, निरीक्षक-थानाध्यक्ष 17, उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक 43, महिला उपनिरीक्षक 10, मुख्य आरक्षी-आरक्षी 169, महिला मुख्य आरक्षी-आरक्षी 41, निरीक्षक यातायात एक, उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक यातायात आठ, मुख्य आरक्षी-आरक्षी यातायात 23, अभिसूचना इकाई कर्मी आठ, बीडीएस-डॉग स्क्वॉयड एक टीम, घुड़सवार पुलिस एक टीम, जल पुलिस 15 कर्मचारी, पीएसी दो कंपनी एक प्लाटून हॉफ सेक्शन की तैनाती की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!