Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर असमंजस : कहीं आज कहीं कल मनाया जायेगा कृष्ण जन्मोत्सव

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2022, गुरूवार, देहरादून। भगवान कृष्ण के स्वागत को द्रोणनगरी में उल्लास का माहौल है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और कार्यक्रमों की तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं।

जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस

अष्टमी पर व्रत धारण कर जहां लोग पूजा करेंगे, वहीं मंदिरों में देर मध्य रात्रि में जन्मोत्सव मनाने के लिए कलाकारों द्वारा कीर्तन, भजन की प्रस्तुति भी होंगी। वहीं राजधानी दून में इस बार जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस में हैं, ऐसे में कुछ जगह आज तो कई जगहों पर कल जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

  • भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
  • आज अष्टमी तिथि रात नौ बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी जो शुक्रवार रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
  • दो साल कोरोनाकाल में सूक्ष्म आयोजन के बाद इस बार छोटे, बड़े बुजुर्ग जन्माष्टमी को उल्लास के साथ मनाने को उत्साहित हैं। इसके लिए मंदिरों को सजाया गया है।

कान्हा के जन्मोत्सव पर होने वाले मटका तोड़, नृत्य, भजन आदि विभिन्न कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु शामिल हों और आनंद उठाएं इसके लिए विभिन्न मंदिर समिति के सेवादार भी तैनात रहेंगे। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जन्मोत्सव आज, कल नंदोत्सव : सहारनपुर चौक स्थिति श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर आज कान्हा का जन्मोत्सव जबकि कल नंदोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

  • मंदिर के दिगंबर भागवत पुरी ने बताया कि मथुरा वृंदावन के कलाकार बकरासुर वध, पारदर्शी बाल में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, ब्रह्म, विष्णु, महेश द्वारा श्री कृष्ण को आशीर्वाद, हवा में श्रीकृष्ण द्वारा मटकी से माखन चुराने की एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
  • मध्य रात्रि में लड्डू गोपाल का गंगाजल, दूध, दही आदि से अभिषेक किया जाएगा।
  • सुंदर सजे पालने में विराजमान के बाद आरती होगी। श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

प्रेमनगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया आज गुरुवार शाम चार बजे आतिशबाजी के साथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकलेगी। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

बीते दो सालों के बाद इस बार उमड़ी भीड़

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लड्डू गोपाल की पोशाक, बच्चों के लिए कान्हा की ड्रेस, मुकुट, बांसुरी, पालना, मिट्टी और तांबे की मूर्तियों के अलावा मिष्ठान में मक्खन मिश्री की अधिक मांग रही। बीते दो सालों के बाद इस बार उमड़ी भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का किया मंचन

अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी।

  • रंग बिरंगे परिधान में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।
  • छात्र ओम और अशिया ने श्रीकृष्ण की लीलाओं को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
  • स्कूल प्रधानाचार्य पूजा मारिया ने कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें सदा कुछ सीखते रहना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मनमीत सिंह ढिल्लन, उप प्रधानाचार्य ममता रावत, राहुल शर्मा, धीरेंद्र रावत सहित तमाम शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांच के छात्र रोहित सती ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!