Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशस्वास्थ

कोरोना के अधिक संक्रमण के बीच दिल्ली में थोड़ी राहत भरी खबर, 8 हजार कम हुए कोरोना के मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के अधिक संक्रमण के बीच थोड़ी राहत भरी खबर आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राजधानी दिल्ली में दो दिन से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। इस वजह से शनिवार 15 जनवरी 2022 को कोरोना के करीब 20 हजार नए मामले आए, जो पिछले दिन के मुकाबले चार हजार कम हैं। वहीं दो दिनों में करीब आठ हजार मामले कम हो चुके हैं। यह कोरोना के मामले कम होने के संकेत हो सकते हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।

दिल्ली में 13 जनवरी को कोरोना के 28,867 मामले आए थे। इसके अगले दिन 4484 मामले कम होने से कोरोना के 24,383 नए मामले आए थे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दूसरे दिन भी कोरोना के मामले करीब चार हजार कम आए हैं। इस लिहाजा से दो दिन में कोरोना के मामलों में 27.71 प्रतिशत की कमी आ चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में संक्रमण चरम पर पहुंच चुकी है। इसके बाद अब मामले कम होने शुरू हो गए हैं। अगले कुछ दिनों तक कोरोना के मामलों में यदि गिरावट का सिलसिला जारी रहा और नए मामले 15 हजार से कम हुए तो कोरोना की रोकथाम के लिए लगे प्रतिबंधों में कुछ राहत देने पर विचार किया जा सकता है। पहले के मुकाबले जांच कम होने के मामले पर उन्होंने कहा कि पहले कोरोना मरीजों के संपर्क में आए बगैर लक्षण वाले सभी लोगों की जांच का प्रविधान था। इस वजह से अधिक लोग जांच करा रहे थे।

केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के अनुसार अब बीमारी की लक्षण वाले मरीजों व अधिक जोखिम वाले बगैर लक्षण वाले लोगों की ही जांच हो रही है। बगैर लक्षण वाले सामान्य लोगों की अब कोरोना की जांच नहीं हो रही है। इस वजह से अब बीमारी की लक्षण वाले लोग ही जांच अधिक करा रहे हैं। यदि अधिक संख्या में लोग बीमार होंगे जो जांच बढ़ेगी और कम लोग बीमार होंगे तो जांच कम होगी। फिर भी प्रतिदिन 60 हजार से एक हजार सैंपल की जांच हो रही है। पांच-छह दिन पहले से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर है। करीब 85 प्रतिशत बेड खाली है। यह भी इस बात का संकेत है कि कोरोना के कारण बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ नहीं रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पहले कोरोना से मरने वाले सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!