Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

कुछ खिलाड़ियों ने आतंकी हमले के आधार पर पाकिस्तान जाने से इनकार किया

दुनियाभर में अपनी करतूतों की वजह से बदनाम पाकिस्तान के एक और झूठ की पोल अब श्रीलंका ने भी खोल दी है। श्रीलंका के एक मंत्री ने पाकिस्तान को झूठा करार देते हुए कहा है कि भारत के दबाव में आकर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों ने खुद पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना किया है।

दरअसल, पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा था कि भारत के दवाब में आकर श्रीलंकाई टीम के दस खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना कर दिया था। पाकिस्तानी मंत्री के इसी बयान पर पलटवार करते हुए श्रीलंका के मंत्री हरिन फर्नांडो (Harin Fernando) ने इस दावे को झूठा बताया है।

श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा है कि 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने के लिए 2009 के आतंकी हमले के आधार पर मना किया है। गौरतलब है कि साल 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई खिलाड़ी बुरी तरह घायल हुए थे और कुछ अन्य लोगों की जान भी गई थी।

श्रीलंकाई खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने मंगलवार की रात किए गए ट्वीट में लिखा है, “इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि भारत से प्रभावित होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना किया है। कुछ खिलाड़ियों पूरी तरह 2009 के आतंकी हमले के आधार पर पाकिस्तान जाने से इनकार किया है। उनके फैसला का सम्मान करते हुए हमने उन खिलाड़ियों को चुना है, जो पाकिस्तान जाना चाहते हैं। हमारे पास काफी मजबूत टीम है, जो पाकिस्तान को पाकिस्तान में हरा सकती है।”

फवाद हुसैन चौधरी ने ट्विटर पर लिखा था, “जानकार कॉमेन्ट्रेटर्स ने मुझे बताया कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धमकाया है कि अगर वो पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना नहीं करते हैं तो उनको आईपीएल में से बाहर कर दिया जाएगा। यह बहुत ही गंदी चाल है।” इसी का जवाब श्रीलंका के खेल मंत्री ने दिया है।

जिन 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार किया है उनमें वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी20 टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, एंजलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल और दिनेश चांदीमल का नाम शामिल है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हुए कुसल मेंडिस भी पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे सीरीज और टी20 सीरीज होनी है। पाकिस्तान के दौरे पर श्रीलंका को कराची में 27 सितंबर को पहला वनडे,  29 सितंबर को दूसरा वनडे और 3 अक्टूबर को तीसरा वनडे खेला है। वहीं, लाहौर में 5 अक्टूबर को पहला टी20, 7 अक्टूबर को दूसरा टी20 और 9 अक्टूबर को तीसरा टी 20 मैच खेलना है। इसके बाद दिसंबर में दोनों देशों के बीच आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत टेस्ट सीरीज में होनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!