Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2020, मंगलवार। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का पारा भी गिर रहा है। राजधानी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। कई मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है, कई नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में बारिश के कारण शीत लहर और ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है, जिसके साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

पूर्वांचल में पछुआ हवाओं के साथ ठंड और गलन भी बढ़ रही है। सोमवार को यहां सुबह-शाम के साथ ही रात को भी पारा गिर रहा है। मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर पूर्वांचल तक आने के कारण गलन वातावरण में बढ़ गई है। सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। कानपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.8 जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मेरठ में भी मंगलवार को सर्द हवाओं के साथ ठंड की शुरूआत हुई।

पंजाब में भी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी यहां शीत लहर का सिलसिला जारी है। दिन में भी लोगों को ठंड से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग  के अनुसार, दिल्ली के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले मंगलवार को लोगों को तापमान में थोड़ी सी राहत मिली है। कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज धुंध और नमी के साथ दिन की शुरूआत हुई और दिन में लोगों को धूप नहीं मिलने की आशंका है। दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!