Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

स्मिता पाटिल ने भले ही भारतीय सिनेमा को ज्यादा वक्त नहीं दिया लेकिन फिल्मी पर्दे पर सहज और गंभीर किरदार निभाए

आकाश ज्ञान वाटिका। आज बॉलीवुड की उस अभिनेत्री का जन्मदिन है, जिन्होंने भले ही भारतीय सिनेमा को ज्यादा वक्त नहीं दिया, लेकिन फिर भी वो अभिनय की वजह से काफी चर्चित रहीं। आज जन्मदिन है स्मिता पाटिल का, जो पर्दे पर अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी गईं और उन्होंने फिल्मी पर्दे पर सहज और गंभीर किरदार निभाए। स्मिता पाटिल ने कम उम्र 33 साल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी फिल्में आज भी देखी जाती हैं।

अपने सशक्त अभिनय से अपनी खास पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। उनके पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे और उनकी मां भी समाज सेविका थीं। उन्होंने अपना करियर फिल्मों से शुरू नहीं किया था, इससे पहले वो बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी समाचार पढ़ती थीं और उसके बाद उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया।

स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की डिप्लोमा फिल्म से हुई, लेकिन मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने ‘चरणदास चोर’ से अपनी मौजूदगी दर्ज की। उसके बाद उन्हें श्याम बेनेगल की फिल्म निशांत में काम करने का अवसर मिला और 1977 में उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने दुग्ध क्रांति पर बनी फिल्म ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘चक्र’ में उन्होंने जो काम किया, उससे उन्हें फिल्मी दुनिया में अलग जगह बनी और दो बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।

सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों के बाद उन्होंने कई व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, वो इसके साथ ही समानांतर सिनेमा से अलग नहीं हुईं और उन्होंने सुबह, बाजार, भीगीं पलकें, अर्थ, अर्द्धसत्य, मंडी जैसी फिल्में भी कीं। इसके साथ ही उन्होंने दर्द का रिश्ता, कसम पैदा करने वाले की, आखिर क्यों, गुलामी, अमृत, नजराना और डांस-डांस जैसी व्यावसायिक फिल्में भी की।

उनका फिल्मों में करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए 1985 में पद्मश्री से सम्मानित किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली स्मिता पाटिल का 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को देहांत हो गया था। वहीं उनके देहांत के बाद उनकी 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!