Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

एसजेवीएन ने पहली 15 मेगावाट फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की

“एसजेवीएन के लिए यह गर्व का क्षण है कि उसने हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली फ्लोटिंग सौरपरियोजना हासिल की है” : नन्द लाल शर्मा

“वर्तमान में एसजेवीएन के पास विकास के विभिन्न चरणों में 2965 मेगावाट क्षमता वाली 11 सौर ऊर्जा परियोजनायें हैं” : नन्द लाल शर्मा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने आज बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नीला गाँव के समीपवर्ती नंगल पौंड में 15 मेगावाट की ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग सौर पीवी पावर परियोजना हासिल की है। एसजेवीएन ने यह परियोजना बिल्ड ओन एंड ऑपरेट के आधार पर 15 मेगावाट की पूर्ण उद्धृत क्षमता के साथ 3.26 रूपए प्रति यूनिट की दर से सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से हासिल की है।

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने कहा “एसजेवीएन के लिए यह गर्व का क्षण है कि उसने हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली फ्लोटिंग सौरपरियोजना हासिल की है। कंपनी वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट विद्युत उत्पन्न करने के भारत सरकार के विजन को साकार करने में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरते हुए नवीकरणीय विद्युत विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।”

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, नन्द लाल शर्मा ने बताया कि इस फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से पहले वर्ष में 32.85 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादित होने की उम्मीद है और 25 वर्षों की अवधि में संचयी विद्युत उत्पादन लगभग 756 मिलियन यूनिट होगा। एसजेवीएन और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के बीच विद्युत क्रय समझौते पर अतिशीघ्र हस्ताक्षर किए जायेंगे।

नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आगे कहा कि वर्तमान में एसजेवीएन के पास विकास के विभिन्न चरणों में 2965 मेगावाट क्षमता वाली 11 सौर ऊर्जा परियोजनायें हैं और कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 16800 मेगावाट से अधिक है। हाल ही में एसजेवीएन को मिली कई नवीन परियोजनाएं कंपनी को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं। कंपनी विकास पथ पर अग्रसर है जो कंपनी को वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट तथा वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता के अपने साझा विजन को साकार करने की ओर ले जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!