Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश : भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका , 12 जनवरी 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जुटी भारतीय जनता पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा है। 24 घंटे के दौरान एक अन्य विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा को बाय-बाय कह दिया है। उत्तर प्रदेश की मीरपुर विधानसभा सीट से मौजूदा भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। अब वह गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अवतार सिंह समाजवादी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

गौरतलब है कि तीन बार फरीदाबाद लोकसभा सीट और एक बार मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना बुधवार सुबह  राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए। दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में आरएलडी नेताओं के साथ बैठक के दौरान अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हुए। अवतार सिंह भड़ाना का जेवर सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बैठक में रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी शामिल हुए। उनसे चर्चा की तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हैं।

गौरलतब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा से मीरापुर के मौजूदा विधायक अवतार सिंह भड़ाना बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। दिल्ली में रालोद मुखिया जंयत चौधरी के साथ मिलकर अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब वह गुर्जर बाहुल्य इलाके गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं।

लंबा राजनीतिक सफर

हरियाणा में फरीदाबाद के रहने वाले अवतार सिंह भड़ाना 64 साल के हैं। इनका राजनीतिक सफर लंबा है। कांग्रेस के टिकट वह फरीदाबाद से तीन बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे चुके हैं। 2017 में भाजपा से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके। भाजपा के विधायक रहते हुए अवतार भड़ाना ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और मौजूदा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से रिकार्ड मतों से हार गए।

गौतमबुद्धनगर के जेवर में सक्रिय थे 64 साल के अवतार सिंह भड़ाना

विधानसभा चुनाव की तैयारी होते ही पूर्व सांसद व भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना का गौतमबुद्धनगर में आना जाना बढ़ता गया था। कई बार वह जेवर विधानसभा के गांवों में भी पहुंचे। जहां जाट व गुर्जर बिरादरी के लोगों के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने पहले ही साफ जाहिर कर दिया था की वह जेवर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व में इस सीट पर बसपा का दबदबा रहा। 2017 के चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री वेदराम भाटी को हराया। गठबंधन के बाद अब बताया जा रहा है की नोएडा सपा व जेवर रालोद के खाते में जा रही है।

बिना विधायक पहली बार बने थे मंत्री

अवतार भड़ाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में राजनीति में बड़ा नाम है। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत भी ऐसी रही। 1988 में वह बिना विधायक के हरियाणा में देवीलाल की सरकार में शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में 15 दिन में ही मेरठ की लोकसभा सीट निकाल ले गए थे।

  • 1988 में बिना विधायक हरियाणा के सीएम चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को 6 माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया।
  • 996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा के सामने चुनाव हारे
  • 999 में मेरठ से कांग्रेस के सिंबल पर सांसद बने
  • 2004, 2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने
  • 2014, 2019 में फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!