Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी में संचालित कैंपों में पसरा सन्नाटा, पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्यटकों की आवाजाही बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 20 अगस्त 2023, ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में सन्नाटा पसर गया है। लगातार बारिश की चेतावनी से आपदा सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस- प्रशासन की ओर से इन क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग बंद कर दी है। हेंवल घाटी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। 13 अगस्त को जोगियाना गांव के समीप भूस्खलन होने से मोहन चट्टी के पास सड़क के नीचे संचालित नाइट पैराडाइज कैंप जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

17 अगस्त शाम बैरागढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से बैरागढ़ गांव में कई ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और मलबे में दब गए। पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 16 अगस्त को हेंवल घाटी क्षेत्र बैरागढ़, मोहनचट्टी, जोगियाना, बैरागढ़, गरुड़चट्टी, बिजनी, नैल, रत्तापानी, घट्टूगाड़ आदि क्षेत्रों में संचालित कैंपों में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटकों की बुकिंग बंद होने से कैंपों में सन्नाटा पसर गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!