Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
मनोरंजन

कॉफी विद करण 8 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने जमाया रंग, हुई दिलचस्प बातें

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, मुम्बई। करण जौहर आजकल अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में हैं। हर गुरुवार को इसका एपिसोड दर्शकों के बीच आता है, जो हफ्तेभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। दरअसल, कॉफी के बहाने और ढेर सारी मस्ती के बीच करण शो में आने वाले मेहमानों से कई बड़े राज उगलवाते हैं। उनके हालिया मेहमान थे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा।

वरुण, सिद्धार्थ और आलिया भट्ट ने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। नई खबर है कि वरुण-सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि आलिया फिल्म में हों। करण के मुताबिक, सिद्धार्थ-वरुण कहते थे कि आलिया को कास्ट न करें, क्योंकि वह बहुत छोटी हैं। वरुण तो उन्हें दूसरी अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाते थे कि उनमें से किसी को फिल्म में ले लें।अभिनेताओं को अंदाजा नहीं था कि करण उन्हीं पर बम फोड़ देंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी निजी जिंदगी पर कम ही बात करते हैं। यही वजह है कि कियारा आडवाणी से शादी करने से पहले उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इस साल की शुरुआत में हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी के वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया, लेकिन अभिनेता इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे।उन्होंने कहा, हमारी ऐसा करने की कोई योजना नहीं थी। मैं इसके खिलाफ था। मनीष मल्होत्रा और कियारा ने शादी का वीडियो साझा किया था।

शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज खान से करण बतौर निर्देशक जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ पहले फिल्म में अभिनय करने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। लिहाजा उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक इससे जुडऩे का फैसला किया। वरुण भी इस फिल्म के सहायक निर्देशक थे। करण ने कहा कि फिल्म की शूटिंग विदेश में चल रही थी, जहां वरुण को कॉस्ट्यूम विभाग की एक भारतीय लडक़ी तो सिद्धार्थ का दिल एक विदेशी लड़क़ी पर आ गया था। वरुण ने अपने ससुरालियों पर कहा, मैं नताशा के मम्मी-पापा से बहुत बातें करता हूं। वे बहुत कूल हैं। उन्हें मुझसे कोई दिक्कत नहीं है। मैं उनके सामने ही बड़ा हुआ हूं। मैं और नताशा साथ स्कूल जाते थे। उनके घर आना-जाना लगा रहता था।

कॉफी विद करण 8 के हालिया एपिसोड के मुख्य आकर्षणों में से एक थीं आलिया की मौजूदगी, जो शो से वीडियो के जरिए जुड़ी थीं। आलिया बोलीं, सिद्धार्थ काफी मजाकिया और खुशमिजाज है। ये अपने ही बर्थडे पार्टी में सबसे पहले सो जाता है। नए लोगों से घुलने-मिलने में सडि को थोड़ा वक्त लगता है। मैं सिड की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी,क्योंकि उसने मुझे मेरी जिंदगी का पहला प्यार, एडवर्ड दिया। उधर वरुण को आलिया ने बहुत प्रतिस्पर्धी बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!