Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में पेयजल की किल्लत को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जल निगम, जल संस्थान के अभियन्ताओं के साथ बैठक आयोजित की

  • आम जनता को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराना पेयजल निगम एवं जल संस्थान की प्राथमिकता है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद देहरादून में पेयजल की किल्लत को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जल निगम, जल संस्थान के अभियन्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को पेयजल की किल्लत को दूर करते हुए आमजनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि क्षेत्रवार पेयजल व्यवस्था की रिपोर्ट प्रत्येक दिन सांय तक आपदा प्रबन्धन केन्द्र को उपलब्ध करायें। उन्होंने नलकूप डिविजन को नलकूपों के संचालन सहीं ढंग से कराते हुए पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायें, साथ ही खराब पड़े ट्यूबेलों की भी मरम्मत यथासमय कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को जल जीवन मिशन के तहत् आच्छादित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करायें, साथ ही टैंकरों व खच्चरों के माध्यम से पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होंने बैठक में हैड पंपों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए जल संस्थान एवं जल निगम को खराब पड़े हैड पंपों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराना पेयजल निगम एवं जल संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने निकट भविष्य में पेयजल किल्लत की समस्या के मध्यनजर अभी से कार्ययोजना तैयार करने तथा मांग के अनुरूप शासन से धनराशि की मांग भी करें। उन्होंने बैठक में पेयजल निगम यान्त्रिकी डिविजन के अभियन्ता की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत, जल निगम से अधिशासी अभियन्ता मिशा सिंहा, जल संस्थान की अधिशासी अभियन्ता मोनिका वर्मा, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान पित्थुवाला राजेन्द्रपाल, मसूरी के.सी. पाण्डे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मसूरी हेमचन्द्र जोशी समेत पेयजल से जुडे़ विभागों के अभियन्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!