Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान

संध्याकालीन बेला में माजरा मन्दिर में की गई संगीतमय गुरुभक्ति ओर महाआरती।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025, देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून, 31वॉ श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना का शुभारंभ आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्रोत) के पावन सान्निध्य में हुआ।
श्री जी की शांति धारा करने का सौभाग्य राजीव जैन चकराता डी के जैन वालों को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। अभिषेक, शांति धारा एवं नित्य नियम पूजन के उपरांत विधान आरंभ हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन “सजल” (हस्तिनापुर) के मार्गदर्शन एवं इंदौर के संगीतकार विक्की एण्ड पार्टी, भोपाल की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया।

इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभ सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि खंडित सुख और अखंड सुख दुनिया का सारा सुख खंड-खंड है।
कोई भी सुख हो, वह थोड़ी देर में समाप्त हो जाता है। जब इनकम हो रही होती है तो लगता है कि पैसे में सुख है, लेकिन जैसे ही वह खर्च हो जाए या कोई ले ले, तो वही सुख दु:ख का कारण बन जाता है।

संसार की यात्रा पदार्थ की यात्रा है और इसका स्वभाव संयोग-वियोग से बंधा है। इसीलिए पदार्थजन्य सुख क्षणिक है। परमार्थ की यात्रा भीतरी यात्रा है, जिसमें अखंड सुख का धाम है।

जितने भी भीतरी सुख के साधन थे, हमने उन्हें भी पदार्थ की दृष्टि से खंड-खंड कर लिया है। यदि वास्तव में अखंड सुख प्राप्त करना है, तो हमें परमार्थ की ओर, भीतर की ओर यात्रा करनी होगी।

गाड़ी का सुख, मकान का सुख, पत्नी का सुख, घूमने का सुख या इनकम का सुख, यह सब क्षणिक हैं। परमार्थ की यात्रा ही वह मार्ग है, जो हमें क्षणभंगुर सुखों से हटाकर अखंड और शाश्वत आनंद की ओर ले जाती है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज की आहार चर्या श्री संदीप जैन बड़े गाँव वाले द्वारा की गई, जिसमें सभी भक्तों द्वारा महाराज श्री को आहार ग्रहण कराया गया।

संध्याकालीन बेला में माजरा मन्दिर में संगीतमय गुरुभक्ति ओर महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति कर आनंद उठाया।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!