Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जैश का डिवीजनल कमांडर सज्जाद अफगानी को सुरक्षाबलों ने घेरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, श्रीनगर। शोपियां के रावलपोरा में शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद आतंकियों को घेर उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। देर रात गए तक आतंकियों को सरेंडर करने के प्रयास जारी थे। दावा किया जा रहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद का स्थानीय डिवीजनल कमांडर विलायत उर्फ सज्जाद अफगानी भी है।इसी बीच आज यानि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को एक आतंकवादी को ढेर करने में सफलता मिली है। अलबत्ता अभी भी मुठभेड़ जारी है।

अफवाहें फैलाने की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रावलपोरा में गत शनिवार दोपहर बाद स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का दल देखा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस ने सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। जवान जब गांव में आगे बढ़ रहे थे तो खेतों के पास एक जगह छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली चलाई। जवानों ने जवाबी फायर किया और उसके बाद गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई।

अंधेरा होने पर जवान ने किसी प्रकार की नागरिक क्षति से बचने के लिए अपनी तरफ से फायरिंग बंद कर दी। आतंकी किसी तरह से घेराबंदी न तोड़ सकें, इसे सुनिश्चित बनाने के लिए जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है। सभी रास्तों को कंटीले तार से बंद कर दिया गया और रोशनी के लिए गांव में फ्लड लाइटस लगा दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बार बार सरेंडर के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी मदद ली जा रही है। अंतिम सूचना मिलने तक रविवार सुबह भी मुठभेड़ जारी है। आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अपील की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!