Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशक्राइम

जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर की हत्या, प्लॉट की माँग को लेकर हुआ था विवाद 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा में जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के घर से नैना का शव बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम-विवाह के बाद अब प्रवीन पत्नी के घरवालों से एक प्लॉट मांग रहा था। मंगलवार रात को इसी बात पर हुए झगड़े के बाद सोई पत्नी का पहले गला दबाया, फिर चाकू से काटकर हत्या कर दी।

शाहगंज थाने में बुधवार तड़के चार बजे एसआई ज्ञानेश्वर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जूता कारीगर प्रवीन थाने पहुंचा। बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। यह सुनकर पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस प्रकाश नगर में आरोपी के घर पहुंची। ससुराली नहीं मिले। कमरे में नैना का शव पड़ा हुआ था। उसका गला कटा हुआ था। वारदात की जानकारी पर नैना की मां निखलेश सहित अन्य परिजन आ गए।

मृतका की मां निखलेश ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से बेटी नैना की दोस्ती प्रवीन से हुई थी। दोनों मिलने लगे। इस बारे में घरवालों को पता नहीं था। 10 महीने पहले दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। इस पर थाने में शिकायत की। बाद में बेटी की खुशी की खातिर दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया। एक महीने बाद पूरे विधिविधान से शादी करा दी। दामाद को बाइक और अन्य सामान भी दिया। बताया कि शादी के बाद से प्रवीन नैना को परेशान करने लगा। उनके तीन प्लॉट में से एक प्लॉट को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर आए दिन बेटी से मारपीट करता था। 4 महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। 15 दिन पहले भी फंदा लगा दिया था। भागकर बेटी ने जान बचाई थी। अब बेटी की जान ले ली। वह पांच महीने की गर्भवती थी।

थाने पहुंचने पर प्रवीन एक ही बात बोल रहा था कि पत्नी को मैंने मार डाला। बहुत झगड़ा करती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीन से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई। वह पूरी तरह से सच नहीं बोल रहा था। यही बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में जान ले ली। पहले उसका गला दबाया। वह गिर पड़ी। उसे लग रहा था कि पत्नी बच जाएगी। पुलिस से शिकायत कर देगी। इसलिए किचन में चाकू लेकर पत्नी के गले पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!