Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मनोरंजन

सलमान ख़ान को सज़ा से भड़कीं शिल्पा शिंदे, सकते में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़

मुंबई: काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए गये सलमान ख़ान को पांच साल की सज़ा का एलान होने के बाद से बॉलीवुड स्तब्ध है। सलमान की सज़ा को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इसमें कोई शक़ नहीं कि सलमान ख़ान इस वक़्त बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार हैं। उनकी कामयाबी ने उन्हें सबसे सक्षम सितारा भी बना दिया है, इसलिए जब काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की सज़ा सुनाई गयी, तो फ़िल्म इंडस्ट्री को झटका लगा। सलमान को बेल ना मिलने की वजह से गुरुवार रात जेल में गुज़ारनी होगी।

बिग बॉस 12 जीतने वाली शिल्पा शिंदे भी सलमान को सज़ा सुनाए जाने से दुखी हैं। शिल्पा ने ट्वीट किया है, एक अच्छे आदमी को सज़ा देना स्वीकार्य नहीं है। जानवरों का शिकार बढ़ रहा है। शहरी विकास के नाम पर जंगल काटे जा रहे हैं, क्या इससे वन्य जीवन ख़त्म नहीं हो रहा है। उसके लिए सज़ा कौन देगा? शिल्पा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, कितने बाघों का शिकार होता रहा है और उन मामलों में न्याय का क्या। विकास के नाम पर कितने जंगल काट दिये गये, क्या इससे वन्य जीवन ख़त्म नहीं हो रहा। बता दें कि बिग बॉस के दौरान शिल्पा, सलमान की पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं और सलमान ने उनके जुझारूपन को कई बार सराहा भी था।

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट करके कहा है- क़ानून अपना काम करता है। इस पर बहस नहीं हो सकती। लेकिन इस वक़्त मैं मजबूर महसूस कर रहा हूं और सलमान ख़ान और परिवार के लिए मेरा दिल परेशान है। वजह, वो आख़िरी बात होगी कि सलमान अपराधी हों। मुझे लगता है, ये निर्दयी है। उम्मीद करता हूं कि उन्हें वो राहत मिलेगी, जिसके वो अधिकारी हैं।

सलमान ख़ान को युवराज बनाने वाले फ़िल्मकार सुभाष घई सज़ा की ख़बर से सकते में हैं। सुभाष ने ट्विटर पर लिखा- सेशन कोर्ट द्वारा सलमान ख़ान को दोषी ठहराने की ख़बर सुनकर गहरे सदमे में हूं, लेकिन साथ ही भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा यक़ीन भी है, जिसमें अपील के लिए दूसरे कई दरवाज़े हैं। चूंकि वो इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा इंसान हैं।

रानी मुखर्जी ने भी एक इवेंट में सलमान ख़ान के लिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर करते हुए कहा कि वो हर परिस्थिति में उनके साथ हैं। वहीं, राज्य सभा सदस्य और वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि मुझे ख़राब लग रहा है। उन्हें रियायत दी जानी चाहिए थी, उन्होंने भलाई के बहुत काम किये हैं।

सलमान की इस सज़ा की गूंज पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी सुनाई दे रही है। सनम तेरी क़सम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मावरा होकेन ने लिखा है- ”जिस दुनिया में मानवाधिकार नहीं रहे, वहां जानवरों के अधिकार के लिए कई साल पहले मारे गये जानवर के लिए एक इंसान को सज़ा दी जा रही है। जितनी चाहे मेरी मज़म्मत करो, लेकिन इस मामले में कहीं कुछ गड़बड़ है। ध्यान रखना, ऐसे इंसान ही हमारी गरिमा बचाए हुए हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!