Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

समाजसेवी अरुण कुमार यादव ने शुरू की जरूरतमन्द बच्चों के लिए “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान

  • अपने जीवन मे कम से कम एक जरूरतमन्द बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर ले

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर, 2021, मंगलवार, देहरादून। सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 को सुभाषनगर स्थित “अपने सपने” संस्था के कार्यालय में अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने जरूरतमन्द बच्चों के लिए “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान की शुरुआत किया है।

इस अभियान को लेकर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया कि वे बच्चे जो कभी स्कूल नहीं देखे हैं, रोड पर कूड़ा बीनने का काम करते हैं, भीख माँगते हैं, साथ ही वे सभी जरूरतमन्द बच्चे जो स्कूल तो जाते हैं पर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के करण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर किसी काम में लग जाते हैं, ऐसे बच्चों के लिए ‘अपने सपने’ संस्था विगत 7 वर्षों काम कर रही है। संथा लगभग 130 बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ उनके रहन सहन में भी मदद करती आ है, जिससे उनके पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आ सकें।

अरुण कुमार यादव ने बताया कि बहुत से ऐसे जरूरतमन्द बच्चे और भी हैं, जो या तो कभी स्कूल नहीं देखे हैं या परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पढ़ाई छोड़ दिये हैं, ऐसे बच्चों के लिए “शिक्षादान महादान” रूपी अभियान शुरू किया जा रहा है। इससे यह संदेश दिया जा रहा है कि समाज का हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक जरूरतमन्द बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर ले, जिससे ऐसे बच्चे अपने सपने को पूरा करने में सफल हो पायें।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव आगे कहते हैं कि ‘देश के विकास में ऐसे बच्चे भी अपना अहम योगदान प्रदान कर सकें, उसके लिए हमें उनको शिक्षित करना है। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से सभी अधिकारियों, समाजसेवियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों एवं समस्त नेताओं से भी अपील की है कि ऐसे जरूरतमन्द बच्चों के शिक्षा के लिए जरूर आगे आयें।

[highlight]”शिक्षादान – महादान”[/highlight] – आइये ! ‘एक सौ-फीसदी शिक्षित समाज की परिकल्पना को साकार करने में अपना अहम योगदान दें।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!