Breaking News :
>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा
उत्तराखण्ड

शंकराचार्य व प्रमुख धर्माचार्य गौ मांस का व्यापार करने वालों से चंदा लेने पर भाजपा से करें सवाल

देश में चुनाव लोकतंत्र बनाम भाजपा हो गया है- धस्माना

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चारों पीठों के शंकराचार्यों व देश के सनातन धर्म के सभी प्रमुख धर्माचार्यों से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधा सवाल करें कि गौ मांस का उत्पादन व व्यापार करने वाली बीफ कम्पनियों से इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा लेने का महापाप भाजपा ने क्यों किया। आज अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गौ माता को विश्व की माता “गावो विश्वस्य मात्रा” कहा गया है और यह मान्यता है कि गाय में तैतीस करोड़ देवी देवता वास करते हैं तो ऐसे में गौ मांस का व्यापार करने वाली बीफ कम्पनियों से चंदा लेने का महापाप भाजपा ने क्यों किया ?

धस्माना ने कहा कि यह कोई राजनैतिक आरोप नहीं है बल्कि यह अफसोसनाक और अविश्वसनीय सत्य हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गयी जानकारी में स्पष्ट हुआ तथ्य है जिसे कोई नकार नहीं सकता। धस्माना ने कहा कि गाय,राम व सनातन धर्म का नाम ले कर वोट व सत्ता हथियाने वाली भाजपा के इस कुकृत्य से न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं और इसका स्पष्टीकरण देश व दुनिया के सनातनियों कि गौ भक्तों का नेतृत्व करने वाले आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा वाले चारों पीठों के शंकराचार्य व या गौ महिमा पर धेनुमानस ग्रंथ के रचयिता पूज्य संत गोपालमणि जी व अन्य धर्म गुरु ही भाजपा से मांग सकते हैं।

धस्माना ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार के इशारों पर इनकम टैक्स, ईडी व सीबीआई विपक्षी दलों के नेताओं पर कार्यवाही का डर दिखा कर उनको साफ संदेश दे रही है कि या तो भाजपा में जा कर अपनी धुलाई करवा कर साफ सुथरे हो जाओ नहीं तो जेल की हवा खाओ और जिस प्रकार से इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया है व पेनाल्टी लगाई है उससे साफ हो गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बनाम भाजपा हो गया ही और भारत की जनता लोकतंत्र को हारने नहीं देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!