Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

सरेआम दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ और समर्थन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मौजपुर हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख को उत्तर प्रदेश में बरेली के पास से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल को उसे पकड़ने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन क्राइम ब्रांच को सफलता मिली।

शाहरूख की तलाश में पुलिस दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में स्पेशल सेल छापेमारी कर रही थी।  शाहरूख की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

शाहरुख की तलाश में दिल्ली पुलिस ने बरेली में डाला था डेरा

बीते 24 फरवरी को मौजपुर चौक पर तीसरी बटालियन में तैनात हवलदार दीपक दहिया पर सामने से पिस्टल तानने व दंगे में सात गोलियां चलाने वाले आरोपित शाहरुख को पकड़ना दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। स्पेशल सेल को 26 फरवरी को इसे दबोचने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। छह दिनों से स्पेशल सेल उत्तर प्रदेश के बरेली के कुछ कस्बों के आसपास डेरा डाले हुई है। पंजाब, मुजफ्फरनगर व कैराना में भी सेल की टीमें शाहरुख के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी।शाहरुख  के घर के सभी सदस्य भी फरार बताए जा रहे हैं।

शाहरुख थाना उस्मानपुर की अरविंद नगर, गली नंबर 5 यू-108 में रहता है। फिलहाल घर पर ताला लगा हुआ है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि 1985 से उसका पिता शावर पठान यहां आया था। वह ड्रग्स का बड़ा माफिया रहा है। पुलिस को शक है कि शाहरुख बरेली में ड्रग्स माफिया के बीच छिपा हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!